अनंतनाग में नमाज के बाद पत्थरबाजी

अनंतनाग में नमाज के बाद पत्थरबाजी

इंडिया न्यूज, श्रीनगर।
आज सभी जगह ईद का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है और इसी दौरान दक्षिण कश्मीर में पत्थरबाजी करने का एक मामला सामने आया है। बता दें कि अनंतनाग में सुबह नमाज अता की जा रही थी कि नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी की गई। इस दौरान लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके। पिछले 2-3 साल से कोरोना का दौर होने के कारण मस्जिद पर लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं हो सकी थी लेकिन अब काफी समय बाद ईद के मौके पर यहां मस्जिद पर काफी संख्या में लोग पहुंचे।

राज्यस्थान में भी दो गुटों में झड़प, इंटरनेट सेवा की बंद

वहीं राजस्थान के जोधपुर शहर में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। विवाद की शुरूआत शहर के बालमुकंद बिस्सा सर्कल पर लगे झंडे को हटाए जाने व वहां दूसरे समुदाय का झंडा फहराने से हुई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए। पथराव में डीसीपी भुवन भूषण यादव, एसएचओ अमित सिहाग सहित चार पुलिसकर्मी व कुछ मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं। विरोध को बढ़ते देखकर जोधपुर प्रशासन भी सख्त हो गया है। बवाल को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने आज अक्षय तृतीया और ईद को देखते हुए शहर में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं। वहीं मालूम हुआ है कि इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें : जानिये, आज भारत में आए इतने कोरोना केस

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

9 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

10 hours ago