प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Election 2024: रोड शो करने निकला था दुष्यंत चौटाला और MP चंद्रशेखर का काफिला, हरियाणा की जनता ने की जमकर पत्थरबाजी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान सभी दल हरियाणा में लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के जिन में विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सांसद चंद्रशेखर के साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल उनके काफिले की गाड़ी पर हमला हो गया। आपको बता दें जींद के उचाना में देर रात दुष्यंत चौटाला और सांसद चंद्रशेखर का काफिला जा रहा है। जिसके बाद मामले पर कुछ देर के लिए बवाल भी मचा।

  • काफिले की गाड़ियों पर हुई पत्थरबाजी
  • सांसद चंद्रशेखर ने पुलिस से किए कई सवाल

Haryana Police: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, इन पदों पर 5000 से अधिक पोस्ट के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

काफिले की गाड़ियों पर हुई पत्थरबाजी

सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव के चलते जेजेपी-एएसपी की ओर से रोड शो किया जा रहा था। बस इसी दौरान पत्थरबाजी होने लगती है। आपको बता दें इस गठबंधन की तरफ से आरोप है कि अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर पत्थर मारे। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उचाना कलां से जेजेपी-एएसपी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के पक्ष में यह रोड शो निकाला गया था। इस घटना के बाद एक हैरान कर देने वाली चीज भी सामने आई है। दरअसल इस दौरान दुष्यंत चौटाला की ओर से पुलिस को धमकाते हुए वीडियो सामने आया है। आपको बता दें, दुष्यंत चौटाला ने पुलिस को रात में ही FIR दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान सांसद चंद्रशेखर ने भी पुलिस को कानून का पाठ पढ़ाया और बताया कि कहां सुरक्षा में चूक हुई है।

Haryana Election 2024: ‘औकात में रहकर लड़ना, नहीं तो’…., MLA लीलाराम ने सुरजेवाला को दी खुली धमकी या फिसली जुबान?

सांसद चंद्रशेखर ने पुलिस से किए कई सवाल

इस घटना के बाद सांसद चंद्रशेखर ने पुलिस से कुछ सवाल पूछे और कहा कि उनकी बात SP से करवाई जाए। उन्होंने आगे कहा कि वो संसद के सदस्य हैं और उनके लिए कुछ प्रोटोकॉल हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा में कोताही हो गई, उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई हमें नुकसान पहुंचा दे तो कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि आप दलित समाज के शख्स से मजाक कर रहे हो..क्यों लापरवाही की गई।इन सभी सवालों के जवाब चंद्रशेखर ने पुलिस से मांगे हैं। साथ ही आपको बता दें, पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थल पर मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Deepender Hooda: ‘बीजेपी ने युवाओं के साथ किया धोखा, कांग्रेस आने में…’, दीपेंद्र हुड्डा का हरियाणा में बीजेपी पर निशाना

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Mohan Lal Badauli : प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना निश्चित : बडौली  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badauli : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली…

5 mins ago

Kurukshetra University के डॉ. प्रीतम सिंह को मिली राज्यसभा फैलोशिप -2024

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि India News…

11 mins ago

Prime Minister Narendra Modi ने थपथपाई रामबिलास शर्मा की पीठ

प्रधानमंत्री ने पूर्व मंत्री द्वारा भाजपा प्रत्याशियों के लिए कर रहे काम के लिए उनकी…

31 mins ago

Rahul Gandhi: ‘अंबानी ने शादी पर हजारों करोड़ खर्च किए, ये आपका पैसा था’, किस पर है राहुल गांधी का निशाना

India News Haryana, Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल…

37 mins ago