प्रदेश की बड़ी खबरें

Stubble Burning: पराली जलाने के मामले बढ़े तो 13 किसान हुए गिरफ्तार, इतने जमीनों पर रेड एंट्री दर्ज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कैथल जिले में पराली जलाने के मामलों को रोकने के लिए प्रशासन ने पहली बार 13 किसानों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुहला-चीका, पूंडरी, ढांड और कैथल शहर के विभिन्न इलाकों में की गई। प्रशासन ने 18 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनमें से 13 को गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें जमानत भी मिल गई। प्रशासन ने बाकी बचे किसानों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

130 पराली जलाने के मामले सामने आए

कैथल में अब तक 130 पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं, जो कि राज्य में सबसे अधिक हैं। जिला प्रशासन ने इन घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। रविवार को ही प्रदेशभर में 32 किसानों की जमीन को “रेड एंट्री” श्रेणी में डाल दिया गया है। इसका मतलब है कि ये किसान दो सीजन तक मंडियों में अपनी फसल नहीं बेच सकेंगे। अब तक कुल 368 किसानों की जमीनों को रेड एंट्री में डाला गया है, और 317 चालान काटकर 8.15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

Haryana Crime: हरियाणवी सिंगर दोस्त से मिलने आई थी गाजियाबाद, फिर हुआ कुछ ऐसा जानकर हो जाएंगे हैरान

रविवार को राज्य में पराली जलाने के 11 नए मामले दर्ज हुए, जिनमें से सात अकेले कैथल से हैं। अन्य मामले करनाल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत से आए हैं। सैटेलाइट ट्रैकिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही है, लेकिन कुछ जगहों पर टीमों के पहुंचने से पहले पराली जलाने का कोई सबूत नहीं मिला।

पराली प्रबंधन के दिए निर्देश

मुख्य सचिव टीवीएस एन प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीसी और अधिकारियों को पराली प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर वे पराली जलाने की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं, तो उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन न करने की बात कही। इसके अलावा, कृषि विभाग के 13 कर्मियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं, ताकि क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

CM Nayab Saini: सरकार ने बिना खर्ची-पर्ची नौकरी देकर…, हरियाणा में इस नेता ने की CM के फैसले की सरहाना

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Ayushman Yojana: कितने लोगों तक पहुंच रही आयुष्मान योजना की सुविधा? अब स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा आंकलन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ayushman Yojana: स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान योजना के तहत…

35 mins ago

Kamlesh Dhanda : हरियाणा की पूर्व मंत्री की इनको दो टूक…, जानिए किनको लिया निशाने पर

कार्यकर्ताओं के साथ निवास पर ली बैठक में दिया बयान India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

46 mins ago

Haryana Pollution: दिल्ली में बढ़ता प्रदुषण बना लोगों के लिए खतरा, इस खराब हवा के लिए क्या हरियाणा है जिम्मेदार?

हरियाणा में पराली जलाने के कारण हरियाणा से सटे राज्यों को गंभीर समस्याओं का सामना…

54 mins ago

Haryana Crime: गन प्वाइंट पर किया नाबालिग लड़के का अपहरण, फिर अश्लीलता पर उतरे आरोपी, जानें पूरा मामला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: रोहतक में एक नाबालिग लड़के के अपहरण और…

1 hour ago