Events in CRSU : सीआरएसयू में होने वाले कार्यक्रमों में राजनीतिक नेताओं को बुलाने पर बिफरे छात्र

  • एबीवीपी ने धरना देकर जताया रोष

इंडिया न्यूज़, Haryana (Events in CRSU) जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीसी द्वारा विश्वविद्यालय के हो रहे राजनीतिकरण के विरोध में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने राजनितिक व्यक्तियों को विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि बनाने पर रोष जताया। इक्काई अध्यक्ष परविंद्र डाहौला ने बताया कि पिछले काफी समय से विश्वविद्यालय के वीसी विश्वविद्यालय में पढ़ाई छोड़ राजनीतिक गतिविधियां बहुत अधिक कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में राजनीतिक पार्टियों के लोगों को मुख्यअतिथि बनाया जाता है जो कि एकदम अनुचित है। शिक्षण संस्थान में ऐसे व्यक्ति को ही मुख्यअतिथि बनाया जाता है जो या तो किसी संविधानिक पद पर हों या फिर प्रशासनिक पद पर या शिक्षा जगत से जुड़े हों। जबकि वाइस चांसलर विश्वविद्यालय के पैसे का दुरुपयोग एक पार्टी के लोगों को यहां स्थापित करने में लगे हुए हैं।

प्रदेश सोशल मीडिया सहसंयोजक रोहन सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय के बच्चे एग्जाम ब्रांच व अन्य सुविधाओं के कारण कर रहे हैं, समय पर रिजल्ट नहीं आ रहे हैं। रिजल्ट में गड़बड़ी आ रही है। जब बच्चे वाइस चांसलर के पास जाते हैं तो वो उनकी समस्याओं तक को सुनते नहीं है। इसकी शिकायत वह महामहिम राज्यपाल हरियाणा से भी करेंगे। नवीन योगी व जिला संयोजक सुनील उझाना ने बताया कि यह इस बार केवल एक संकेतिक प्रदर्शन था।

यदि अभी भी विश्वविद्यालय को वीसी ने राजनीतिक अड्डा बनाने से नहीं रोका तो अगली बार इससे भी बडा आंदोलन होगा। वह किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करने देंगे। विश्वविद्यालय को सरकार देश के नागरिकों का खून पसीने की कमाई से जो टैक्स के रूप में पैसा इकट्ठा करके देती है, वीसी उसका प्रयोग राजनीतिक लोगों की रेलिया करवाने में करते हंै। जो एक शिक्षण संस्थान के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर परमिंद्र सैनी, जतिन गर्ग, सचिन सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Consumer Advisory Committee : उत्तर-पश्चिम रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य ने किया भिवानी जंक्शन का दौरा

यह भी पढ़ें : Hockey World Cup 2023 : इस बार हॉकी वर्ल्ड कप भारत में, प्रदेश से 5 खिलाड़ी लेंगे भाग

यह भी पढ़ें : Sex Ratio : करनाल में गिरता लिंगानुपात बना जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rape Convict Jailed : नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और रेप के दोषी को 20 साल की कैद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rape Convict Jailed  : पानीपत ए.एस.जे. सुखप्रीत सिंह की फास्ट…

8 hours ago

International Mental Health Day पर हिपा गुरुग्राम में हुआ राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

जीवन को जीने का होना चाहिए अलग अंदाज, नहीं करना चाहिए दिखावा "कार्यस्थल पर मानसिक…

9 hours ago

Congress Review Meeting में हरियाणा चुनाव हार के बाद मची हलचल

राहुल गांधी ने दिया फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन आदेश भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की…

9 hours ago