Subhash Barala Rajya Sabha Candidate : सुभाष बराला राज्यसभा उम्मीदवार नियुक्त, सीएम ने भी दी बधाई

111
Subhash Barala Rajya Sabha Candidate
सुभाष बराला को राज्यसभा कैंडिडेट बनाया, सीएम ने भी दी बधाई
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बराला का कराया मुंह मीठा

India News (इंडिया न्यूज़), Subhash Barala Rajya Sabha Candidate, चंडीगढ़ : हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नए चेहरे का ऐलान कर दिया है। हरियाणा से सुभाष बराला भाजपा के उम्मीदवार होंगे। बता दें कि दिल्ली में 2 दिनों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बैठक के बाद हरी झंडी मिली थी।

आलाकमान ने बराला को पार्टी के प्रति वफादारी का इनाम दिया है। सुभाष बराला ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की, जिसके बाद वे भूना शुगर मिल के चेयरमैन भी बने थे। इस सीट के लिए चर्चा चली थी। इनमें सबसे पहला नाम सुभाष बराला और दूसरा नाम राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देख रहे ओमप्रकाश धनखड़ का नाम था। सीएम मनोहर लाल अपने नजदीकी सुभाष बराला की पैरवी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ को राज्यसभा भेजने के पक्ष में थे, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल लाल का सिक्का चला।

एक नजर ईधर

रामबिलास शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष रहते बराला ने प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभाई। वही, सुभाष बराला ने वर्ष 2009, 2014 व 2019 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लड़ा था। सुभाष बराला वर्ष 2014 में टोहाना से जीतने के बाद पहली बार विधायक बने। इसके बाद, पार्टी द्वारा बराला को हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हालांकि वर्ष 2019 में सुभाष बराला को मनोहर सरकार में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने करीब 52000 वोटों से हराया था।