India News (इंडिया न्यूज़), Subhash Barala Son Car Accident, चंडीगढ़ : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की गाड़ी का आज सुबह पंजाब के मूनक में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मगर विकास बराला बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार सुभाष बराला के बेटा विकास बराला चंडीगढ़ में रहता है। वह शनिवार सुबह चंडीगढ़ से टोहाना आवास पर आने के लिए अपनी गाड़ी से अकेले रवाना हुआ था कि रास्ते में पंजाब के मूनक क्षेत्र में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी नियंत्रण खो बैठा।
गाड़ी सीधे सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई। टक्कर में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, मगर विकास बराला को खरोच तक नहीं आई। वहीं आपको जानकारी दे दें कि इस समय सिरसा में पिता सुभाष बराला अमित शाह की रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं क्योंकि यहीं से प्रदेश में होने वाली रैली का आगाज होगा।
यह भी पढ़ें : Tussle in Haryana BJP Leaders : प्रदेश में चुनाव से पहले पार्टी दिग्गजों की नाराजगी रडार पर
रोहतक को 2014 से पहले वाले भयानक दौर में ले जाना चाहते हैं हुड्डा मुख्यमंत्री…
आध्यात्मिक जागृति से ही श्रेष्ठ समाज की पुनर्स्थापना : अमित कुमार घोष ब्रह्माकुमारीज़ के ओम…
पिछड़ा समाज के विभिन्न वर्गों व मुल्तान सभा ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिया…
तरावड़ी के लल्यानी गांव में हुआ हादसा India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : करनाल…
कांग्रेस की जीत का अभियान अब बन चुका है जन आंदोलन- मेरी जीत का मतलब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Pundri's SHO Suspended : हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर…