प्रदेश की बड़ी खबरें

Subsidy on Gas Cylinder : 1.80 लाख से कम आमदनी वाली महिलाओं को 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

  • जींद में हरियाणा तीज पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम ने की घोषणा

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Subsidy on Gas Cylinder : हरियाणा की प्रदेश सरकार अपनी जनता के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है। इसीलिए वह प्रदेश के लोगों के लिए नित नई योजनाएं लागू कर रही है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में हरियाणा तीज पर आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में घोषणा की है कि 1 लाख 80 हज़ार से कम आमदनी वाली महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा।

Subsidy on Gas Cylinder : इतने लाख परिवार होंगे लाभान्वित

जी हां, हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नायब सैनी ने 1.80 लाख वार्षिक आय वाले 40 लाख परिवारों को बड़ी राहत दी है। इन परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इतना ही नहीं 5105 बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 20 करोड़ 28 लाख रुपए का ऋण भी सरकार द्वारा दिया जाएगा।

सीएम सैनी ने यह घोषणा जींद में हरियाणा तीज पर आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में की। सीएम ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं का रिवॉल्विंग फंड 20000 से बढ़ाकर 30000 किया। साथ ही सेल्फ हेल्प ग्रुप की समूह सखी का मानदेय 150 से बढ़ाकर 500 रुपए किए जाने की घोषणा की।

ये घोषणाएं भी की

  • 1581 गरीब विधवाओं को 9 करोड़ 38 लाख ब्याज रहित ऋण देंगे।
  • 1.80 लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवार की लड़कियों को स्नातक तक निशुल्क शिक्षा।
  • 10 सबसे कम लिंगानुपात वाले जिलों में जागरुकता के लिए मोबाइल वैन की शुरुआत।
  • सीएम द्वारा 100 करोड़ की धनराशि स्वयं सहायता समूह को आवंटित की गई।
  • स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं को बस अड्डा परिसर में शॉप आवंटन।

यह भी पढ़ें :Manu Bhakar : पेरिस में छा गई म्हारी छोरी मनु : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने जीता पहला मेडल 

 
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

10 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago