प्रदेश की बड़ी खबरें

Sugarcane Price Increase : गन्ना उत्पादकों को दिवाली का तोहफा, जानिए इतने क्विंटल में बिकेगा गन्ना

India News (इंडिया न्यूज़), Sugarcane Price Increase, चंडीगढ़ : सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों काे दिवाली का तोहफा दिया है। जी हां, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को गन्ने की अगेती किस्म के लिए 14 रुपए की वृद्धि की है जिसके बाद कीमत 386 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। इससे पहले गन्ने का भाव 372 रुपए में प्रति क्विंटल था। इतना ही नहीं सीएम ने अगले वर्ष के लिए भी उक्त रेट बढ़ाने की घोषणा की है। अगले साल के लिए गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल होगा।

पंजाब में गन्ने का इस समय भाव 380 रुपए

जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार ने बताया कि इस समय पंजाब में गन्ने का भाव 380 रुपए है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा मूल्य में वृदि्ध किए जाने के बाद अब हरियाणा पड़ोसी राज्य पंजाब से भी आगे निकल गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राज्य सरकार सदैव किसान हित में निर्णय लेती है और हम उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्धत हैं। इस वर्ष 424 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है।

9 महीने में दूसरी बार बढ़ाई कीमत

हरियाणा सरकार ने नौ महीने में दूसरी बार गन्ने का मूल्य बढ़ाया है। इससे पहले 25 जनवरी को हरियाणा सरकार ने गन्ने की कीमत में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी। जनवरी में मूल्य बढ़ने पर राज्य में गन्ने की कीमत 372 रुपये प्रति क्विंटल हो गया था। इससे पहले राज्य में 362 रुपये की दर से गन्ने की खरीद की जा रही थी।

कृषि मंत्री ने दिए थे संकेत

पिछले हफ्ते ही गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने इस बात के संकेत दिए थे कि हरियाणा सरकार जल्द गन्ने का मूल्य बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही इस बारे में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि हरियाणा सरकार ने पेराई सत्र 2022-23 के दौरान गन्ना किसानों को 2,819 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। साल 2022-23 के गन्ना पेराई सत्र में विभिन्न चीनी मिलों ने 770.73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की, जिसमें 9.70 प्रतिशत की चीनी रिकवरी हुई।

यह भी पढ़ें : Air Pollution : बढ़ते प्रदूषण को लेकर 3 जिलों में प्राइमरी स्कूल बंद करने के आदेश

यह भी पढ़ें : Hindi language in Courts : वर्षों बाद भी हरियाणा की अधीनस्थ अदालतों के दैनिक कामकाज में हिंदी भाषा का प्रयोग लंबित

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

1 hour ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

2 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

2 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

2 hours ago