India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD Candidates List : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का अंतिम दिन है और नामाकंन दोपहर 3 बजे तक ही भरा जा सकेगा। इसको लेकर उम्मीदवारों की लगातार सूचियां जारी की जा रही हैं। इसी कड़ी में इनेलो ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। जी हां, इनेलो ने देर रात 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची के तहत हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला फतेहाबाद से चुनावी रण में उतारी गई हैं।
हरियाणा के राजीनितक इतिहास पर नजर डालें तो 1966 में अपने गठन के बाद से प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 मुख्यमंत्रियों को देखा है और उन्हें मौक़ा दिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के भगवत दयाल शर्मा 1966 में राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने और इनका दौर भी काफी दिलचस्प था।
वहीं अगर बात करें वर्तमान मुख्यमंत्री की तो वर्तमान में बीजेपी के नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं, नायाब सिंह सैनी को मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद 12 मार्च, 2024 को पदभार संभालने का मौक़ा मिला और खास बात यह है कि इस बार भी हरियाणा चुनाव 2024 के लिए नायब सैनी को ही चुना गया। वहीं मनोहर लाल खट्टर ने अक्टूबर 2014 से मार्च 2024 तक एक दशक तक सीएम के रूप में कार्य किया।
Savitri Jindal : पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल हिसार से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव
मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी से लेनी होगी बल्क एसएमएस सेवा की अनुमति India News Haryana (इंडिया…
नई दिल्ली, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi's New CM Atishi : दिल्ली की नई…
दवाइयों को जब्त करके क्लीनिक को किया सील जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anurag Dhanda Taunts INLD : आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार…
बीजेपी को अगर सत्ता से बाहर करना है तो कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताएं आजाद या…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Former MLA Bakshish Singh Virk : भाजपा के असंध के…