होम / Rohtak Sunaria Jail Assistant Superintendent Arrest : सुनारियां जेल के सहायक अधीक्षक ने हवालाती से मांगी रिश्वत, गिरफ्तार

Rohtak Sunaria Jail Assistant Superintendent Arrest : सुनारियां जेल के सहायक अधीक्षक ने हवालाती से मांगी रिश्वत, गिरफ्तार

• LAST UPDATED : April 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Rohtak Sunaria Jail Assistant Superintendent Arrest, रोहतक : रोहतक सुनारिया जेल के सहायक जेल अधीक्षक को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी सामने आई है कि एक हवालाती को उसने टॉर्चर करके 1 लाख रुपए की मांग की थी। वहीं चाय वाले एजेंट के माध्यम से उक्त राशि लेने की योजना तैयार की थी। जैसे ही पीड़ित हवालाती ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने सहायक जेल अधीक्षक व एजेंट दोनों को काबू कर लिया।

जानकारी के अनुसार हवालाती संदीप सुनारियां जेल में सजा काट रहा था। उसे तीन माह पहले रेल की पटरी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी संदीप सुनारिया जेल में बंद था। इसी बीच सहायक जेल अधीक्षक ने उसे बाहर निकालने के लिए रिश्वत की मांग करनी शुरू कर दी। जेल में संदीप को काफी समय से परेशान किया जा रहा है।

एजेंट भी दबोचा

सहायक जेल अधीक्षक ने एक लाख रुपए गांव सुनारिया खुर्द निवासी अनिल को देने के लिए कहा। अनिल ने चाय की दुकान की हुई है। इसके बाद विजिलेंस ने टीम तैयार की और पूरी तैयारी के साथ शिकायतकर्ता के साथ गई। जिसके बाद आरोपी अनिल रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। साथ ही सहायक जेल अधीक्षक जोगेंद्र सिंह को भी पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Aapke Dwar : अभय चौटाला बोले-राम राम के साथ कहो परिवर्तन करो-परिवर्तन करो

यह भी पढ़ें : Haryana Corona Updats : प्रदेश में 24 घंटे में 1059 नए केस

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Defamation Case Updates : मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक की राहुल गांधी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox