होम /  Surendra Sharma Barota : ब्राह्मण समाज को हल्के में लेकर भूल न करें राजनीतिक दल

 Surendra Sharma Barota : ब्राह्मण समाज को हल्के में लेकर भूल न करें राजनीतिक दल

• LAST UPDATED : August 27, 2024
  • कहा : विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज को कम से कम 20 टिकट दें राजनीतिक दल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surendra Sharma Barota : सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि राजनीति में भागीदारी ब्राह्मण समाज का हक है। ब्राह्मण समाज एकजुट है और समाज के लिए सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों से अधिक से अधिक टिकटों की मांग कर रहा है। यदि राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज की अनदेखी करते हैं तो समाज एकजुट होकर इस पर कड़ा निर्णय लेगा।

 Surendra Sharma Barota : कम से कम 20 टिकटों से मांगे जाएंगे

सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता मंगलवार को भगवान श्री परशुराम धर्मशाला, संजय कॉलोनी गोहाना रोड पानीपत में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त को कैथल में ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें कमेटी का गठित की गई थी। कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि कि प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों से कम से कम 20 टिकटों से मांगे जाएंगे। उसी कड़ी में आज वह पानीपत पहुंचे। पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सभा हरियाणा की ओर से प्रेस वार्ता कर अपनी मांग उठाई जा रही है। मीडिया एक ऐसा माध्यम है जहां सभी राजनीतिक दलों तक कम समय में अपनी बात पहुंचाई जा सकती है।

ब्राह्मण समाज के सभी संगठन एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं

बड़ौता ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सभी संगठन एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं और प्रदेश में अधिक से अधिक विधानसभा टिकटों की मांग करें, ताकि राजनीतिक दलों में समाज की एकता प्रदर्शित हो। उन्होंने कहा कि जब जब ब्राह्मण समाज ने किसी राजनीतिक दल का साथ दिया है वह पार्टी सत्ता में आई है और जब तब ब्राह्मण समाज किसी पार्टी से विमुख हुआ है वह पार्टी धराशाही हुई है।

इसलिए राजनीतिक दल कोई भूल न करें और ब्राह्मण समाज को हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल के समय में पंडित भगवत दयाल के साथ समझौता था उस समय 14 विधायक ब्राह्मण समाज के बने थे और आज भी प्रदेश में बहुत से ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां ब्राह्मण मजबूत और जीतने की स्थिति में हैं। उन क्षेत्रों में समाज को टिकट दिए जाएं। ब्राह्मण समाज को नजरअंदाज करने की कोशिश की तो एकजुटता से ब्राह्मण समाज को विश्वास में लेकर नजरअंदाज करने वाले के खिलाफ कड़ा फैसला लेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मनीश शर्मा प्रदेश प्रैस सचिव, जसमेर शर्मा प्रधान ब्राह्मण धर्मशाला संजय कॉलोनी, सुलेन्द्र कौशिक जिला प्रधान सर्व ब्राह्मण सभा पानीपत,धर्मवीर शर्मा जिला उपप्रधान सर्व ब्राह्मण सभा पानीपत,राजनारायण शर्मा जिला युवा प्रधान सर्व ब्राह्मण सभा, पानीपत, रामफल शर्मा, कृष्ण अत्रैय,रमेश शास्त्री, राजकुमार शर्मा घीड़, रोशन शर्मा बसताड़ा, राम बाबू बाहरी, प्रेम चंद शर्मा, नरेश शर्मा कालखा, ओम प्रकाश शास्त्री, मास्टर कंवरभान, मेघराज अलीपुर, चंद्र प्रकाश अलीपुर खालसा, मोहन शर्मा, पवन शास्त्री सहित अन्य मौजूद रहे।

Kiran Chaudhary Rajya Sabha MP : भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध सांसद बनीं

Karnal Vidhan Sabha Seat : सीएम सैनी की करनाल से चुनाव न लड़ने की अटकलें, इस स्थिति में किस चेहरे पर दांव खेलगी भाजपा 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox