इंडिया न्यूज, India Corona Update: देश में कई दिनों के बार कोरोना ने लंबी छलांग लगाई है। जी हां, आज एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी के साथ उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 12,213 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें कल की तुलना में करीब 4 हजार की बढ़ोतरी सामने आई है। बता दें कि तीन माह में एक दिन में यह सर्वाधिक नए मामले आए हैं।
आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 11 लोग इस वायरस के कारण मौत का शिकार हुए हैं। वहीं एक्टिव मामले अब बढ़कर 58,215 हो गए हैं। बीते मात्र 24 घंटों में ही सक्रिय केसों में 4578 की बढ़ोतरी हुई है।
पूरे देश में कोरोना के वैसे तो केस बढ़ रहे हैं, लेकिन पांच राज्यों में अधिक केस देखे जा रहे हैं, जिनमें महाराष्टÑ, दिल्ली, केरल, कर्नाटका और हरियाणा शामिल हैं। अकेले महाराष्ट्र में 4,024, दिल्ली में 1,375, केरल में 3,488, कर्नाटक में 648 और हरियाणा में 596 नए कोरोना मरीज मिले हैं। नए संक्रमितों में 32.95 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र से हैं।
एक नजर ईधर (24 घंटों का आंकड़ा)
यह भी पढ़ें : बिहार में ‘अग्निपथ’ का विरोध: कहीं मुख्य सड़क मार्ग जाम, कहीं ट्रेनें रोकी
यह भी पढ़ें : हरियाणा में हल्की बारिश, तापमान में आई मामूली गिरावट
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…