Surya Grahan Mela : लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी, सफल आयोजन पर सीएम ने दी बधाई

इशिका ठाकुर, Haryana News (Surya Grahan Mela) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कुरुक्षेत्र में आयोजित सूर्य ग्रहण मेले के सफल आयोजन पर मेले की व्यवस्था में जुटे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि इस ऐतिहासिक खगोलीय घटना के समय पवित्र ब्रह्मसरोवर में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डूबकी लगाई। लोगों की सहूलियत के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे। इस कारण ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कुरुक्षेत्र में पहुंचकर पवित्र ब्रह्मसरोवर में डूबकी लगाई।

Surya Grahan Mela

लाखों लोग ब्रह्मसरोवर के तट पर पहुंचे थे

बता दें कि इस ऐतिहासिक सूर्य ग्रहण के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले से जिला प्रशासन को पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। उन्हीं के दिशा-निर्देश पर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था, बसों, रेलगाड़ियों व अन्य यातायात के साधनों की व्यवस्था की थी। इसी के चलते इतना बड़ा आयोजन सफल हो पाया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों को सफलतापूर्वक पूरा करना चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन हरियाणा सरकार ने इसे बेहतर तरीके से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि लाखों लोग कुरुक्षेत्र पहुंचे जबकि इतने ही लोगों ने कुरुक्षेत्र प्रशासन की कुरुक्षेत्र दर्शन मोबाइल एप पर इस घटना को देखा। इस मोबाइल एप पर सूर्यग्रहण मेले से संबंधित तमाम अहम जानकारियां अपलोड की गई थी।

संतों से लेकर श्रद्धालुओं तक के लिए अलग-अलग की गई थी स्नान की व्यवस्था

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संतों से लेकर अन्य श्रद्धालुओं के लिए स्नान की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। युद्घिष्ठर घाट पर शाही स्नान की व्यवस्था की गई थी। घाटों पर बिजली, पीने के पानी, शौचालयों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य प्रकार के इंतजाम भी किए गए थे।

मेला क्षेत्र को 20 सेक्टरों में बांटा गया था और 4500 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले को लेकर छोटे से छोटे पहलू को जहन में रखकर तैयारी की गई थी। इसके साथ-साथ 400 बसों व स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई थी। मेला स्थल के आसपास 370 सीसीटीवी, 25 जगह र्पाकिंग की व्यवस्था और 260 ई-रिक्शा को मुफ्त चलाया गया था।

आस्था और पर्यटन का संगम है कुरुक्षेत्र

Surya Grahan Mela

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र आस्था और पर्यटन का संगम है। पिछले दिनों पवित्र तीर्थ ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की मूर्ति का अनावरण किया गया था। अब जल्द ही यहां पर थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखने को मिलेगा। इसका लगभग कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले दिनों में इस शो का उद्घाटन किया जाएगा। महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता से जुड़े प्रसंगों को दिखाया जाएगा।

इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक जैसे आगमेंटेड रियलिटी, होलोग्राफिक इमेज, रोबोटिक और ड्रोन आदि का इस्तेमाल किया जाएगा। ज्योतिसर तीर्थ पर पहले भी 2019 से एक लाइट एंड साउंड शो चल रहा है। इसके अतिरिक्त सरकार ने ज्योतिसर तीर्थ का परिक्रमा पथ भी बनवाया है। तीर्थ पर लाइटिंग का कार्य किया गया है और प्राचीन वट वृक्ष की सुरक्षा के लिए दीवार भी तैयार करवाई गई है। कुरुक्षेत्र अध्यात्मिक का केंद्र है, सरकार इसके विकास पर तत्परता से कार्य कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तरह श्री कृष्ण उत्सव भी मनाया जाएगा

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की नगरी का विकास करने के लिए कुरुक्षेत्र डेवेलपमेंट बोर्ड का गठन किया गया था। इस बोर्ड द्वारा 48 कोस सर्किट के तहत 164 स्थलों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इन स्थानों पर स्थित मंदिरों और सरोवरों को विकसित किया जा रहा है। जिस प्रकार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य तरीके से आयोजन किया जाता है उसी प्रकार आने वाले समय में श्री कृष्ण उत्सव भी मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कृष्णा सर्किट योजना के तहत हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र को ऐसा तीर्थ स्थल बनाया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र बनेगा। कुरुक्षेत्र में तिरुपति बालाजी का एक मंदिर बन रहा है। इस्कॉन मंदिर, अक्षरधाम मंदिर बन चुके हैं। गीता ज्ञान संस्थानम भी गीता के ज्ञान के प्रसार के लिए बहुत बड़ा संस्थान बनने वाला है। यहां रिसर्च का काम भी चल रहा है।

ये भी पढ़ें : India Coronavirus : देश में आज फिर कोरोना का ग्राफ गिरा, जानिये इतने केस

ये भी पढ़ें : Haryana Government’s Decision on Diwali : प्रदेश में भाईदूज को भी स्कूल बंद रहेंगे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

27 mins ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

49 mins ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

1 hour ago

Panipat Crime News : पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त तवा बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत…

1 hour ago

Ambala: अंबाला में मिली विवाहिता की निर्वस्त्र लाश, तलाक केस के बीच हत्या की आशंका

India News Haryana, Ambala: प्रदेश के अंबाला जिले में एक 29 वर्षीय महिला मोनिका का…

2 hours ago

Haryana Congress में सीएम चेहरे को लेकर हलचल हुई तेज

हुड्डा, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला खेमा जुटे समर्थकों से मीटिंग और लॉबिंग में सीएम पद…

2 hours ago