Surya Namaskar Program: सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित किया

इंडिया न्यूज़,Indore (Surya Namaskar program): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में विशेष सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी के मैदान पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि जो जैसा सोचता है और करता है वह वैसा ही बन जाता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने आपको कमजोर नहीं समझना चाहिए बल्कि मजबूत समझना चाहिए, तभी वह मजबूत बनेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों को समझाइश दी कि वे नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार में सभी तरह के आसन शामिल हैं।

ये अधिकारी भी मौजूद रहे

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, कलेक्टर टी इलैयाराजा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और विद्यार्थी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने बताए सूर्य नमस्कार के फायदे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास से हमारे तन के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। सब काम हाथों की लकीरों से नहीं बल्कि माथे के पसीने से संभव हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो हम ठान लेते हैं, वह कर ही लेते हैं। जैसे इंदौर वासियों ने ठान लिया तो इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बना लिया, जिसे देखने आज विदेशों से लोग आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्होंने भी मध्यप्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने की ठान ली है, तो ऐसा करके ही दम लेंगे।

यह भी पढ़ें : Panipat Gas Cylinder Leak Accident : गैस रिसाव से घर में लगी आग, दंपति सहित 4 बच्चों की मौत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

10 hours ago