Nautapa 2024 : हरियाणा में नौतपा में सूर्य ने उगली आग

180
Nautapa 2024
हरियाणा में नौतपा में सूर्य ने उगली आग
  • अधिकतम तापमान पहुंचा 47 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री

  • रात को भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत, गर्म हवाएं बढ़ा रही परेशानी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nautapa 2024 : हरियाणा में नौतपा में सूर्य देवता लगातार आग उगल रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 13 प्रतिशत व हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा।

तेज धूप में घरों से बाहर न निकलें : डॉक्टर्स

वहीं चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पेय पदार्थों का प्रयोग करें। सोमवार को दिन निकलने के साथ सूर्य देवता ने आग उगलनी शुरु कर दी थी। सुबह 9 बजे तापमान 32 डिग्री पर जा पहुंचा था। दोपहर 12 बजे तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद तापमान चार बजे के आसपास 45 डिग्री पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : School Holidays : प्रदेश के सभी स्कूलों में छुटि्टयाें की घोषणा

हवा का मिजाज काफी गर्म

प्रदेशभर में हवा का मिजाज काफी गर्म होने से सड़कें व बाजार सुनसान हो गए। शहर का सबसे व्यस्तम गोहाना व सफीदों रोड खाली-खाली नजर आया और इक्क-दुक्का वाहन ही चलते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि 29 मई तक तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान मौसम बिल्कुल ही शुष्क रहेगा। किसान दिन में सिंचाई बिल्कुल भी नहीं करें, क्योंकि दिन में पानी लगाने से पौध खराब हो सकती है।

Haryana Heat Wave
लू से जीना हुआ मुहाल, सड़कें हुई विरान

अस्पतालों में बढ़ गई बच्चों की ओपीडी

तापमान बढऩे के साथ ही छोटे बच्चे तथा वृद्ध गर्मी की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश के अधिकांश अस्पतालों में छोटे बच्चे तथा वृद्ध उपचार के लिए ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं।

वहीं इस समय में लोगों को चाहिए कि वे धूप में बाहर निकलने से बचें, विशेषकर बच्चे व बुजुर्ग। ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पेय पदार्थों का प्रयोग करें। सूर्य की सीधी किरणों से बचें, जरूरी होने पर बाहर निकलते समय अपने शरीर को कपड़े या छाता लेकर निकलें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं।
यह भी पढ़ें : Iron Pipe Fell In Panipat Road : बीच सड़क पर गिरा लोहे का भारी पाइप, कई लोग जख्मी

यह भी पढ़ें : Hisar Hospital Fire : अस्पताल में एसी का कम्प्रेशर फटा, बड़ा हादसा टला

यह भी पढ़ें : Major Accident in Hisar : हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत