होम / टपरीवास विमुक्त प्रकोष्ठ चेयरमैन पर दुष्कर्म का आरोप… जानिए पूरी खबर

टपरीवास विमुक्त प्रकोष्ठ चेयरमैन पर दुष्कर्म का आरोप… जानिए पूरी खबर

• LAST UPDATED : November 14, 2021

हिसार

हिसार जिले हांसी क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला (37) ने टपरीवास विमुक्त जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि बलवान ने खुद को मुख्यमंत्री का खास बता मदद करने के बहाने जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने शिकायत पर चेयरमैन के खिलाफ दुष्कर्म, पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

DGP हरियाणा को भेजी शिकायत में हांसी क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई। उसकी दो बेटियां हैं। पति की मौत के बाद उसने दूसरे युवक के साथ करेपा कर लिया था। पारिवारिक झगड़ों के कारण वह कभी मायके तो कभी ससुराल में रहती थी। इस झगड़ों की शिकायत देने के लिए एक बार जब वह हांसी थाना आई तो उसकी मुलाकात हांसी के धर्मखेड़ी गांव निवासी डॉ. बलवान सिंह से हुई। बलवान फिलहाल रोहतक में रहता है और उसने खुद को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास बताते हुए मदद करने की बात कहते हुए मोबाइल नंबर ले लिया।

आरोपी इसके बाद लगातार उसके फोन पर संपर्क करने लगा। महिला का आरोप है कि 2020 में बलवान सिंह की उस पर और उसकी बेटी के प्रति गलत नजर हो गई। उसके विरोध पर आरोपी ने कहा कि सरकार में उसकी अच्छी जान-पहचान है। वह दोनों को कहीं नौकरी लगवा देगा। अगर विरोध किया तो दोनों को जेल भिजवा देगा। इसके बाद आरोपी ने उसे झांसे में फंसाकर कई जगह घुमाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि 30 सितंबर 2020 को अग्रोहा मेडिकल में उसकी बेटी भर्ती थी। आरोपी वहां आ गया और गाड़ी में ही उससे दुष्कर्म किया। साथ ही हांसी थाने में दर्ज उसकी बेटी के केस में मदद करने के बहाने बलवान सिंह ने उससे करीब डेढ़ लाख रुपए हड़प लिए। महिला के अनुसार आरोपी अब भी लगातार उसे लोगों से धमकियां दिलवा रहा है।

वहीं टपरीवास विमुक्त जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह ने खुद पर लगे आरोपों के बारे में कहा कि उसने महिला और उसके परिवार की सिर्फ मदद की है। उन पर लगे सभी आरोप गलत और निराधार हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox