International Gita Festival 2022 : ताऊ बलजीत की देशी घी की जलेबी महोत्सव में घोल रही अपनेपन की मिठास

  • पर्यटकों की मांग को पूरा करने के लिए ताऊ बलजीत ने महोत्सव में लगाए 2 स्टॉल

  • पर्यटकों का स्नेह हर बार खींच लाता है ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर

इशिका ठाकुर, Haryana (International Gita Festival 2022) : गांव गोहाना से ताऊ बलजीत की देसी घी वाली जलेबी महोत्सव में अपनेपन की मिठास को घोलने का काम कर रही है। इस महोत्सव में आने वाले पर्यटक अपने आप ही ताऊ बलजीत के जलेबी के स्टॉल की तरफ खींचे चले आते हैं। देसी घी में तैयार की जाने वाली इस जलेबी की सौंधी-सौंधी खुशबू से बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी अपने आपको जलेबी को खाने से रोक नहीं पाते। अहम पहलू यह है कि पर्यटकों की मांग को पूरा करने के लिए ताऊ बलजीत ने महोत्सव के दोनों तरफ 2 स्टॉल स्थापित किए हैं।

सोनीपत के गांव गोहाना निवासी ताऊ बलजीत ने बातचीत करते हुए बताया कि पिछले 9 सालों से कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव में पर्यटकों के स्वाद को बढ़ाने के लिए गोहाना की प्रसिद्ध जलेबियों को लेकर आ रहे हैं और इस बार वे अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में स्टॉल नंबर 819 व 254 पर लोगों के लिए देसी घी की जलेबियां लेकर आए हैं। इस वर्ष एक किलो जलेबी का दाम 320 रुपए रखा गया है। एक जलेबी का वजन 250 ग्राम है।

देशी ही नहीं, विदेशी भी स्वाद चख रहे

उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें सकून मिलता है और पर्यटकों को स्वादिष्ठ जलेबी खिलाकर मन को भी संतुष्टि मिलती है, इसलिए पर्यटकों के स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि देसी घी वाली जलेबियों का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में पर्यटक और शहरवासी भी काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

वे करीब 4 दशकों से जलेबी बनाने का काम कर रहे हैं। इन वर्षों में उनकी जलेबी के चाहवानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महोत्सव में आने वाले विदेशी पर्यटक भी उनकी जलेबी के कद्रदान हैं और बड़े चाव के साथ जलेबी के स्वाद को चखने के लिए उनके स्टॉल पर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और केडीबी द्वारा उन्हें हर बार पूरा सहयोग मिलता है। प्रशासन द्वारा महोत्सव के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सभी पुख्ता प्रबंध किए गए है।

यह भी पढ़ें : India Coronavirus Live Updates : देश में काफी समय बाद केस 300 से नीचे

यह भी पढ़ें : International Gita Festival 2022 : हरियाणवी और पंजाबी लोक नृत्यों पर झूम उठे पर्यटक

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2022 : राज्य परिवहन की बसों में लगेगा केवल 50% किराया : मूलचंद

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

3 hours ago