प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Toll Plaza : प्रदेश में 8 टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा टैक्स

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Toll Plaza, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों को टोल फ्री की सुविधा देने की कड़ी में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 8 और टोल प्लाजा को लोगों के लिए फ्री करने की घोषणा की है। इनमें 7 लोक निर्माण विभाग के टोल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जिन टोल को फ्री किया गया है उनमें पिहोवा-पटियाला पंजाब सीमा तक राज्य राजमार्ग-19 में कुरुक्षेत्र जिले का त्योकड़ टोल प्जाजा, होडल नूंह-पटौदा पटौदी मार्ग पर सौंध, चारोदा तथा पथरेड़ी मार्ग पर तीन टोल प्लाजा, राई-नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर बड़ोता व बामनोली टोल प्लाजा, पुन्हाना-जुरहेड़ा राजस्थान सीमा तक सुनहेरा टोल प्लाजा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सोहना सडक़ पर बंधवाड़ी, क्रशर जोन, पाखल, नुरेरा टोल प्लाजा तथा फिरोजपुर झिरका बिवान सडक़ पर अलीपुर तिगड़ा व बिवान टोल प्लाजा शामिल हैं। इससे आमजन को जो इन टोल प्लाजा से गुजरते हैं, उन्हें 22.48 करोड़ रुपए के पथपार कर से राहत मिलेगी।

चुनावों को लेकर हर पूरी तरह से तैयार : मनोहर लाल

लोकसभा के साथ हरियाणा विधानसभा के चुनाव करवाने के बार पूछे जाने पर मनोहर लाल ने कहा कि यह केन्द्रीय चुनाव आयोग और केन्द्र सरकार को तय करना है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। आमतौर पर यदि दोनों चुनावों में 6 महीने का अंतर होता है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में स्टिल्ट+चार मंजिला भवन निर्माण की अनुमति के सम्बन्ध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोंगों की सुविधा के लिए हमने यह नीति बनाई थी। कुछ लोगों ने इस आपत्ति जताई थी और न्यायालय में चले गए थे। इस सम्बन्ध में सरकार ने पी. राघवेन्द्र राव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट मिल गई है। उन्होंने कहा कि जन सुविधा जरूरी है, जहां जनता नहीं चाहेगी वहां यह नीति लागू नहीं होगी। यह नीति नए क्षेत्र में लागू होगी।

राम रहीम की बार-बार पैरोल के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरोल लेने का हर कैदी का हक है। यह कैदी का जेल के अन्दर आचरण पर निर्भर होता है। जेल मैन्युअल के अनुसार ओपन जेल की अवधारणा भी आ गई है कि दिन में कैदी बाहर जाकर काम करके आ जाएं और शाम को वापस जेल में आ जाएं।

यह भी पढ़ें: ED Raid in Congress MLA House : सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के निवास पर ईडी की रेड

यह भी पढ़ें : Haryana Cold Days : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 8-9 जनवरी को बारिश के आसार

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma Ambala Visit : योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लोगों को मिले : कार्तिकेय शर्मा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

18 mins ago

Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…

38 mins ago

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

52 mins ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

2 hours ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

2 hours ago