इंडिया न्यूज, सोनीपत :
Terrorist Arrested in Sonipat : दिल्ली से सटे सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के सोनीपत की पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आतंकी खालिस्तान ग्रुप से जुड़े हुए हैं। सीआइए-वन ने जिले के गोहाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब तीनों को पकड़ा तो उनके आतंकी संगठन खालिस्तान से जुड़े होने की जानकारी मिली है। उनके पास से एके-47 सहित तीन पिस्टल व अन्य हथियार मिले है।
तीनों खालिस्तानी उग्रवादी सोनीपत के गांव जुआं के रहने वाले हैं। तीनों पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और कनाडा के उग्रवादियों से लगातार संपर्क में रहते थे। (Terrorist Arrested in Sonipat) आतंकी संगठन खालितस्तान लिबरेशन फ्रंट और सिख फार जस्टिस से जुड़े हुए थे। पंजाब में एक हत्या कर चुके हैं और मतदान से पूर्व पंजाब में कुछ और वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शनिवार रात को ही पंजाब में दो हत्याओं को अंजाम देना था। पंजाब पुलिस से इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है। (Terrorist Arrested in Sonipat) इनके दो और साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi in Maharashtra Wardha : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…
आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : हरियाणा में इस…
हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…