होम / Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य

Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य

• LAST UPDATED : September 22, 2024
  • प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत किया तूफानी दौरा

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वायदे पूरे होते हैं। भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। हलके की जनता को जो उन्हें समर्थन मिल रहा है उसके लिए जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। आपका प्यार और स्नेह इसी प्रकार मिलता रहा तो पानीपत ग्रामीण विधानसभा के विकास कार्यों में नंबर 1 पर लेकर जाउंगा।

यह शब्द भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने एल्डेको एस्टेट वन के लोगों को संबोधित करते हुए कहे। रविवार को उन्होंने सेक्टर 18, सेक्टर 13-17, अंसल सुशांत सिटी, बिचपड़ी, ज्योति कॉलोनी, बलजीत नगर, भारत नगर व कुटानी रोड स्थित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। लोगों ने फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

Mahipal Dhanda : भाजपा सरकार का संकल्प है कि हर वर्ग का विकास हो

प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि हर वर्ग का विकास हो। दूसरी पार्टियां सिर्फ वायदे तक ही सीमित रहती है। वह झूठ के दम पर वोट हासिल करने का काम करती है और अपने और रिश्तेदारों तक ही समिति रहती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह दूसरी पार्टियों के बहकावे में न आएं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि हलके की जनता के लिए उनके घर के द्वार हमेशा खुले हैं, वह किसी भी समय अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास आ सकते हैं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, नरेंद्र बिंझौल, अनिल गोयल, नरेश ढांडा यतिन रावल, सुरेंद्र परुथी, सुनील ग्रोवर, सुरेश गुंबर, सरदार उमानपाल, जगदीश वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, सुभाष रोहिल्ला, धर्मेंद्र इंसा, संजय गर्ग, टिंकू, बिट्टू प्रजापत, सोनू, तेजपाल, विनोद मास्टर, प्रदीप ठाकुर, प्रदीप उपाध्याय, राजेश फौजी, मनीष प्रजापत, कैलाश पाल, रोशन प्रधान, सलीम, रणदीप सरपंच, पवन बंसल, नवाब शर्मा, बिन्द्र व जांगड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dr. Ashok Kumar Verma : 169 बार रक्तदान व 81 बार प्लेटलेट्स दान करने पर पुलिस उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा हुए सम्मानित

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024 : चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया
Deepender Warned The Voters : दीपेंद्र ने मतदाताओं को किया सचेत : वोटकाटू दल व निर्दलियों का कोई भरोसा नहीं कि वो कहां जाएंगे 
Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य
Dr. Ashok Kumar Verma : 169 बार रक्तदान व 81 बार प्लेटलेट्स दान करने पर पुलिस उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा हुए सम्मानित
Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ
Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले?
CM Yogi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी ने भरी हुंकार, बोले- ‘ कांग्रेस के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, ये बिना पेंदी के लोटे हैं…’
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox