प्रदेश की बड़ी खबरें

Karnal Crime : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला कंपनी के मैनेजर का शव, जन्मदिन से एक दिन पहले दी जान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Crime : करनाल शहर के सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में एक युवक जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और एफएसएल टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की है। परिजनों के अनुसार 31 वर्षीय कर्ण पिछले कुछ महीनों से सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के दूसरे फ्लोर पर अपनी मां के साथ रह रहा था।

Karnal Crime : दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला

मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे कर्ण बाहर घूम कर घर आया था। उसकी मां सपना पकौड़े बना रही थी। कर्ण घर आते ही कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। पकौड़े बनने के बाद वह कर्ण को बुलाने गई तो उसने कर्ण को पकौड़े खाने के लिए बुलाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद वह उसके कमरे की तरफ गई और दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। फिर उसने खिड़की से देखा तो कर्ण कमरे में पंखे से लटका हुआ था। जिसे देखकर उसके पांव तले की जमीन खिसक गई और उसने आस पड़ोस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई।

कंपनी का काम अधिक होने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था

कर्ण मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था। बचपन में ही कर्ण के पिता की मौत हो गई थी। करीब 3 महीने पहले एक कंपनी में मैनेजर के पद पर आया था। कंपनी का काम अधिक होने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। 16 अक्तूबर को कर्ण का जन्मदिन था। सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी अभी जांच की जा रही है।

Panipat News: यमुना नहाने गए युवकों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, बचाने के चक्कर में बह गए पांच लोग

Crop Residue Management : पराली जलाने पर हुई कार्रवाई, कुरुक्षेत्र में 45 किसानों पर लगा पर्यावरण जुर्माना

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Festival Exhibition में ‘सादगी’ डिजाइनर वार्डरोब रही महिलाओं की पहली पसंद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Festival Exhibition : मंगलवार को पानीपत ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित…

27 mins ago

Golden Opportunity For ITI Students : आईटीआई पास आउट विद्यार्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका

आज से प्रदेशभर में आयोजित होंगे रोजगार मेले व कैंपस इंटरव्यू 10 हजार युवाओं को…

48 mins ago

Anti Corruption Bureau की टीम ने सोनीपत में एसआई बलवान सिंह को 50 हज़ार की रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anti Corruption Bureau : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने…

1 hour ago

Cultural Maha Kumbh “Ratnavali” 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक, 34 हरियाणवी विधाओं में हजारों कलाकार मचाएंगे धूम

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में रत्नावली के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित…

1 hour ago

Karnal Crime News : अदालत ने 4 साल बाद एनडीपीएस एक्ट मामले में दो नशा तस्करों को दस दस साल की सुनाई सजा

एक एक लाख रुपए का लगाया जुर्माना आरोपियों से भारी मात्रा में नशीली गोलियां हुई…

2 hours ago