होम / Gujarat Election Result 2022 : जीत का श्रेय जनता, कार्यकर्ताओं और पीएम को : मुख्यमंत्री

Gujarat Election Result 2022 : जीत का श्रेय जनता, कार्यकर्ताओं और पीएम को : मुख्यमंत्री

• LAST UPDATED : December 9, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana (Gujarat Election Result 2022): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने आज गुजरात विधानसभा आम चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य पद्धति व जनता के हित में किए गए कार्यों की उपलब्धियों को लेकर जनता काफी उत्साहित व संतुष्ट है। खासकर गुजरात जैसे प्रदेश में जहां से स्वयं प्रधानमंत्री संबंध रखते हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी का इतने लंबे समय से शासन चल रहा है, उसका श्रेय पूर्ण रूप से वहां की जनता, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री को जाता है।

गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

मनोहर लाल ने कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा की अब तक की सबसे बेहतर लीड से पूरे देश में एक अच्छा संदेश गया है, जिसका अन्य राज्य भी अनुसरण करेंगे। मुख्यमंत्री 8 दिसंबर को गुरुग्राम के सोहना खंड के गांव दमदमा में जैव विविधता पार्क के निर्माण एवं दमदमा झील के पुनर्निर्माण के लिए हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट व इ.वाई फाउंडेशन के बीच हुए एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम उपरान्त मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

पत्रकारों द्वारा दिल्ली एमसीडी के चुनाव परिणाम के संबंध में पूछे गए सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली में पहले से आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है। अगर वहां उनको कोई चुनावी सफलता मिली है तो उसका एक कंबाइंड रिजल्ट रहता है, लेकिन बाकी किसी प्रदेश में उनको कोई सफलता नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई थी, जिसमें डेढ़ लाख वोट में से उन्हें मात्र 3500 वोट ही मिले थे। आप को गुजरात व हिमाचल के चुनाव परिणाम में भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। एक-दो राज्यों में जहां उन्हें सफलता मिली है उसके अलग से विशेष कारण हैं। जनता बहुत समझदार है, जिस प्रकार की व्यवस्था का आम आदमी पार्टी प्रचार कर रही है, जनता उस व्यवस्था को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें : Gujarat Election Result 2022 : गुजरात में खिला कमल, 156 सीटों पर कब्जा

यह भी पढ़ें : Haryana Electricity Bill : अब हर माह भरना होगा बिजली बिल, नए साल से शुरू होगी व्यवस्था

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox