प्रदेश की बड़ी खबरें

Sharadiya Navratri Ashtami : श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करा व्रत समाप्त किए

  • भोजन कराने को कन्याओं को गली-गली ढूंढते नजर आए श्रद्धालु
  • मंदिरों में कन्याओं को सामूहिक भोज का हुआ आयोजन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sharadiya Navratri Ashtami : शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया तथा पूजा अर्चना कर व्रत समाप्त किए लेकिन श्रद्धालुओं को कन्याओं को ढूंढने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कन्याओं को भोजन कराने के लिए श्रद्धालु उन्हें गली-गली ढूंढते नजर आए।

कन्याओं को एकत्रित करने के लिए श्रद्धालु एक गली से दूसरी गली तक भी गए। उधर, शहर के विभिन्न मंदिरों में कन्याओं को सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र की अष्टमी पर कन्याओं को भोजन कराने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मन्नतें पूरी करती हैं। यह भी मान्यता है कि जब तक कन्याओं को भोजन न कराया जाए तब तक व्रत सफल नहीं होता।

Sharadiya Navratri Ashtami : कन्याओं को ढूंढने के लिए भी उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

इसी मान्यता के चलते रविवार को सुबह श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों पर कन्याओं को भोजन कराया तथा अन्न प्रसाद के रूप में ग्रहण करके व्रत समाप्त किया। श्रद्धालुओं ने सुबह जहां कन्याओं को शीघ्र भोजन करा व्रत समाप्त कर अन्न ग्रहण करने को उतावले दिखे वहीं कन्याओं को ढूंढने के लिए भी उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोगों को तो भोजन कराने के लिए कन्याएं न मिलने पर मंदिरों में सामूहिक रूप से भोजन कराकर काम चलाया। वहीं कुछ कन्याओं ने कई-कई घरों में भोजन किया। उधर, ऐतिहासिक जयंती मंदिर में आठवें नवरात्र पर हवन पूजन हुआ।

अष्टमी पर कंजकों को भोजन करवा कर व्रत पूरा किया

वहीं उचाना में भी नवरात्र की अष्टमी पर घरों में माता की पूजा-अर्चना हुई। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने कंजकों को भोजन करवा कर अपने व्रत पूरे किए। सुबह की कंजकों को भोजन करवाने के लिए एक-दूसरे घरों में भोजन करने गई कंजकों को लेने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। हलवा, पूरी का प्रसाद वितरित करने के साथ-साथ लंच बॉक्स, बर्तन, स्कूल किताबों के अलावा अन्य गिफ्ट भी कंजकों को दिए। कविका, कृष्णा, सरोज, बाला ने कहा कि अष्टमी पर कंजकों को भोजन करवा कर व्रत पूरा किया जाता है। साल में दो बार नवरात्र आते है। सच्चे मन से पूजा करने पर माता मनोकामना पूर्ण करती है।

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

Navratri Online Pooja : हिमाचल के कई मंदिरों में अब ऑनलाइन कर सकेंगे विशेष पूजा और दर्शन

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Ko Jano : प्रदेश के 1000 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

नवम्बर माह के पहले सप्ताह में संपन्न होगी स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों…

39 seconds ago

Jind Crime News : मां-बेटी संदिग्ध हालात में गायब, मामला दर्ज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News : आदर्श कॉलोनी सफीदों से मां बेटी…

31 mins ago

Mohan Lal Badoli का कांग्रेस पर तंज : हारने के बाद हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बना…

57 mins ago

MLA Krishnalal Panwar बोले : विकास को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करूँगा, प्रदेश का विकास हमारी प्राथमिकता

हल्के में विकास को लेकर ओर गति प्रदान करने के लिए तैयार: कृष्ण लाल पंवार…

2 hours ago

Sirsa News : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शाह सतनामजी गर्ल्स स्कूल की रिया सहारण ने ब्रॉन्ज जीतकर देश का नाम किया रोशन 

मिस्र में खेली जा रही यूआईपीएम 2024 पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे शाह…

2 hours ago