इंडिया न्यूज, Haryana News: पंजाबी सिंगर व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने सिद्धू की हत्या करने वाले शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप सहित चारों आरोपियों का 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिल गया है। रिमांड के बाद चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में खरड़ लाया जाएगा। सिद्धू की हत्या 29 मई 2022 को मानसा में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद यह बदमाश तिहाड़ जेल में बंद थे। यहां से इन आरोपियों की प्रोडक्शन वारंट पर इनकी गिरफ्तारी की गई। इसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कार्ट से ट्रांजिट रिमांड कर पुलिस आरोपियों का पंजाब लेकर आई। बता दें कि, फौजी और कशिश हरियाणा से और केशव बठिंडा का रहने वाला है।
पंजाब पुलिस का आरोपियों के लिए सबसे अहम सवाल हथियारों को लेकर है। मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल किए हथियारों के बारे में पुलिस अब तक कोई जानकारी नही जुटा पाई है। आरोपी फौजी ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि वह हथियार उन्हे कोई अज्ञात व्यक्ति सिद्धू की हत्या के दों दिन बाद उनके पास से ले गया था। वहीं इससे पहले हथियारों को मानसा में पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर मिट्टी में दफनाकर छुपाने के कुछ इनपुट भी मिले हैं। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने की कोशिश करेगी।
मूसेवाला की हत्या करने वाले चार शूटर गिरफ्तार हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने पहले प्रियवर्त फौजी और कशिश को गुजरात के कच्छ स्थित मुंद्रा से गिरफ्तार किया है। वहीं कल दिल्ली पुलिस ने ही दिल्ली के कश्मीरी गेट से साढ़े 18 साल के शूटर अंकित सेरसा को भी हिरासत में लिया और उसके साथ सचिन भिवानी भी गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: देश में आज 16 हजार से ज्यादा नए मामले
यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब एचआईवी पीड़ितों के लिए रेडियोलॉजिकल जांच निशुल्क
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…
भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…
कार्तिकेय शर्मा ने जनता का जतायाा आभार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election…
Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद…