प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Saini’s Kurukshetra Rally : नायब सरकार ने किया किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान 

  • मुख्यमंत्री ने शंख बजा किया चुनावी शंखनाद
  • अब सरकार प्रदेश में सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी
  • आज की रैली के बाद 90 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रैली
  • सीएम ने कहा कि हमने हरियाणा का तस्वीर बदली

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), CM Saini’s Kurukshetra Rally हरियाणा के सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया। सीएम ने आज किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों काे दूसरी जगह लगाने पर कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अब सरकार प्रदेश में सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नई-नई तकनीक से झूठ फैला कर सरकार बनाना चाहती है, लोगों को बच कर रहना है।

मुख्यमंत्री ने शंख बजा किया चुनावी शंखनाद

मुख्यमंत्री ने शंख बजाकर चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया। साथ ही दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। इससे पहले सीएम सैनी ने हरियाणा के किसानों के लिए कर्ज माफी और सभी फसलों पर MSP देने जैसे कई बड़े ऐलान किए।

CM Saini’s Kurukshetra Rally : हमने गरीबों की पीड़ा को समझा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से शुरुआत कर रहे हैं और आज की रैली के बाद 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे। चुनावी शंखनाद रैली से चुनाव का आगाज हो चुका है। यह गीता स्थली है, साथ में गुरुनानक देव जी के चरण भी यहां पड़े थे। श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश यहां से दिया था। सीएम ने कहा कि हमने हरियाणा का तस्वीर बदली है। प्रदेश के खजाने से निकला पैसा पात्रों तक भेजने का काम किया है। हमने बिना पैसे के नौकरी दी है। हरियाणा बनने के बाद लोगों ने कई सरकारों का काम देखा है, उस समय भय और भ्रष्टाचार था, लेकिन हमने उसको बदला है। हमने गरीबों की पीड़ा को समझा है।

सभी फसलों में MSP देने वाला हरियाणा पहला राज्य :  धर्मेंद्र प्रधान

भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है। हरियाणा ऐसा पहला राज्य होगा, जिसमें हर फसल MSP पर खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज हमें चुनौती दे रही है, हिसाब मांगने के लिए। हमें हरियाणा के नागरिकों को हिसाब देना है। हमने नॉन स्टॉप विकास किया है और कांग्रेस ने विकास पर फुल स्टॉप लगाया था।

हरियाणा का जवान देश की रक्षा के लिए ही पैदा हुआ : बिप्लब देव

बिप्लब देव ने कहा कि हरियाणा का जवान देश की रक्षा के लिए ही पैदा हुआ है। हरियाणा के नौजवान ओलंपिक में मेडल लाने के लिए पैदा हुए हैं। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि बाप-बेटा हरियाणा को बेचने लगे, पैसा कहां गया है, दामाद के पास गया है। हरियाणा को बेचने के लिए कांग्रेस और आप सरकार बनना चाहते हैं। भाजपा हरियाणा को बचाने का काम करेगी।

बिप्लब देव ने कहा कि सीएम सैनी रात दो बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलने का काम करते हैं। 2024 के इलेक्शन साधारण इलेक्शन नहीं, कुरुक्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता अपना सब कुछ दांव पर लगा कर पार्टी के लिए काम करता है। इसलिए शुरुआत यहां से की जा रही है। कांग्रेस और आप देश को बर्बाद करना चाहती है। 2024 के लिए विपक्ष षड्यंत्र रच कर बैठा है, पंजाब की तरह हरियाणा के युवाओं को भी विपक्ष नशे में धकेलना चाहता है।

मुख्यमंत्री थानेसर विधानसभा रैली से पहले छटी पातशाही गुरुद्वारा पहुंचे

मुख्यमंत्री नायब सिंह थानेसर विधानसभा रैली से पहले छटी पातशाही गुरुद्वारा पहुंचे थे। यहां पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका और वाहे गुरू जी से प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की अरदास की है। उनके साथ राज्यमंत्री सुभाष सुधा मौजूद थे। कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल भी रैली के मंच पर पहुंच गए हैं। सांसद का यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं की ओर से स्वागत किया गया है। भाजपा की रैली को लेकर पूरा पंडाल तो भगवा रूप में सजा ही है, साथ में यहां आने वाले नेताओं का स्वागत भी भगवा पगड़ी में किया जा रहा है।

Illegal Mining In Panchkula : हरियाणा सरकार ने पंचकुला में कथित अवैध खनन के लिए लगाया 134.09 करोड़ रुपए का जुर्माना   

Clerical staff announced strike : प्रदेशभर के क्लेरिकल स्टाफ ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान 

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago