India News Haryana (इंडिया न्यूज),Chandigarh Municipal Corporation: हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज मेयर चुनाव होने जा रहे हैं । मेयर चुनाव की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। वहीँ नगर निगम ऑफिस के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती भी हो चुकी है। आपको बता दें इस चुनाव बीजेपी और आम आदमी पार्टी आपने सामने है। इन चुनावों के लिए भाजपा ने हरप्रीत कौर बबला और आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रेम लता को उम्मीदवार चुना है। वहीँ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस चुनाव की वीडियोग्राफी भी होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के काउंसलर चंडीगढ़ नगर निगम ऑफिस पहुँच गए हैं। वहीँ इससे पहले भाजपा के काउंसलर भी निगम में पहुँच चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के लिए चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने सामने है। वहीँ ये मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।
इस दौरान निगम की बिल्डिंग के भीतर वही लोग जा सकेंगे, जिनके पास आईकार्ड होंगे। दिल्ली विधानसभा में AAP और कांग्रेस एक–दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। मगर, चंडीगढ़ निगम में मेयर के लिए दोनों का एक-दूसरे को सपोर्ट है। मौजूदा वक्त में 16 पार्षदों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी है। वहीँ दूसरे नंबर पर 13 पार्षदों के साथ AAP और तीसरे नंबर पर 6 पार्षदों वाली कांग्रेस है। सांसद मनीष तिवारी का वोट भी कांग्रेस के खाते में जाएगा, इस लिहाज से देखें तो गठबंधन के पास बहुमत से एक ज्यादा यानी 20 वोट हैं।