प्रदेश की बड़ी खबरें

Congress Workers Meeting Sonipat : हमने अपने घोषणा पत्र में जो घोषणाएं की हैं वो जरूर पूरी होंगी : हुड्डा 

  • जल्द होगी कांग्रेस के ”हरियाणा मांगे हिसाब” अभियान की शुरुआत
  • अभियान की अगुवाई सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Workers Meeting Sonipat : हरियाणा विधानसभा चुनाव की बिसात बिछनी शुरु हो गई है। बीजेपी सरकार जहां लगातार घोषणाओं का पिटारा खोल रही है, वहीं कांग्रेस बीजेपी सरकार से 10 साल का हिसाब मांग रही है। जिसके चलते कांग्रेस ”हरियाणा मांगे हिसाब” अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान की अगुवाई सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे और हर विधानसभा में पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान जनता के सामने सरकार की खामियां उजागर करेंगे।

इसको लेकर आज सोनीपत में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा के मौजूदा सांसदों में कुमारी शैलजा को छोड़कर सभी मौजूद रहे। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और बैठक के बाद सभी ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Congress Workers Meeting Sonipat : जो नेता जिताऊ होगा उसे टिकट दिया जाएगा

एक तरफ आज सोनीपत में पहले तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात देकर गए तो दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस के आला नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक निजी गार्डन में बैठक की। कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से जल्द मुलाकात की जाएगी। सीटिंग गेटिंग का फॉर्मूला अभी नहीं है, सर्वे करवाया जा रहा है, उसमें जो नेता जिताऊ होगा उसे टिकट दिया जाएगा। जल्द ही सर्व रिपोर्ट आ जाएगी।

कार्यकर्ताओं को 15 बिंदुओं पर जनता के बीच में रहने की हिदायत दी

कॉन्फ्रेंस में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट कर दिया कि अभी सीटिंग और गेटिंग का फार्मूला तय नहीं हुआ है। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधते और कांग्रेस की आगामी तैयारियों पर बात की, उदयभान सिंह ने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 15 बिंदुओं पर जनता के बीच  में रहने की हिदायतें दी हैं, अपराध से लेकर भ्रष्टाचार पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाने हैं। साथ पोर्टल की समस्याओं को लेकर हम जनता के बीच में जाना है।

हमने अपने घोषणा पत्र में जो घोषणाएं की हैं वो जरूर पूरी होंगी

हुड्डा ने कहा कि यह सरकार पोर्टल सरकार है, धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। हमने अपने घोषणा पत्र में जो घोषणाएं की हैं वो जरूर पूरी होंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनावों के नतीजे यह बताने के लिए काफी हैं कि हम हरियाणा में सरकार बनाने जा रहे हैं।

हरियाणा में आपराधिक मामलों में जबरदस्त इजाफा हुआ है,  हरियाणा सरकार केवल घोटाले पर घोटाले कर रही है। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और हरियाणा की जनता के साथ मिलकर सरकार से 10 सालों का हिसाब मांगेगे।

यह भी पढ़ें : Mohal Lal Badauli : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संभाला पदभार 

यह भी पढ़ें : Selja’s Statement On Mid Day Meal : मानदेय बढ़ाने की बजाए मिड डे मील स्कीम का नाम बदलने में अधिक दिलचस्पी : सैलजा 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

5 mins ago

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

19 mins ago

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

46 mins ago

Bike Thief Gang का भंडाफोड़, चोरी की 9 बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद

चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…

1 hour ago

International Peace Day : प्रत्येक व्यक्ति एक शांति योद्धा बने : श्री श्री रवि शंकर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…

2 hours ago