INLD Parivartan Yatra : जनता के बीच जाकर प्रदेश के अहम मुद्दे उठाना ही यात्रा का उद्देश्य : अभय चौटाला

इंडिया न्यूज, Haryana (INLD Parivartan Yatra) : प्रदेशभर में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की इस समय परिवर्तन पदयात्रा चल रही है और इस यात्रा के पल-पल पर अन्य दलों की भी नजरें हैं। यात्रा के दौरान ही नेशनल लोकदल के नेता और विधायक अभय चौटाला ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने युवाओं को नशे में धकेला है।

आज प्रदेशभर के अनेक युवा रोजगार के लिए धक्के खा रहे हैं लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। लेकिन अब प्रदेश में इनेलो की सरकार आने पर युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा, वहीं उन्होंने पुन: कहा कि जनता के बीच जाकर प्रदेश के अहम मुद्दे उठाना ही यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

जगह-जगह हो रहा परिवर्तन पदयात्रा का भव्य स्वागत

बता दें कि आज इंडियन नेशनल लोकदल की परिवर्तन पदयात्रा बहादुरगढ़ में पहुंच गई है। यहां बेरी विधानसभा से बहादुरगढ़ के मांडौठी गांव में पहुंची परिवर्तन पदयात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की अगुवाई में अभय चौटाला की परिवर्तन पदयात्रा आगे बढ़ी, जिसे प्रदेश का अलग ही माहौल नजर आ रहा है।

इनेलो राज में हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान

वहीं अभय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां सभी कार्यकर्ताओं के मान- सम्मान को तरजीह दी जाती है। प्रदेश में पार्टी का जनाधार पहले से कहीं अधिक मजबूत हो रहा है और जहां-जहां भी यह यात्रा पहुंच रही है लोगों का न केवल पूरा समर्थन मिल रहा है बल्कि भारी संख्या में अन्य राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर इनेलो में आस्था जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : INLD Parivartan Yatra : गठबंधन को लेकर इनेलो के द्वार खुले : ओपी चौटाला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

9 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

10 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

10 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

10 hours ago