प्रदेश की बड़ी खबरें

Former CM Manohar Lal : राष्ट्र प्रथम की भावना से बना है मोदी की गारंटी वाला संकल्प पत्र : मनोहर लाल

  • भाजपा को देश के हर व्यक्ति और हर परिवार की चिंता है : मनोहर लाल
  • देश-दुनिया में लग रहा है मोदी है तो मुमकिन का नारा : मनोहर लाल
India News (इंडिया न्यूज), Former CM Manohar Lal : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्र प्रथम की भावना है। मोदी की गारंटी वाला संकल्प पत्र देश के हर वर्ग और हर व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम के एक होटल में भाजपा के संकल्प पत्र पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां संकल्प पत्र के हरेक प्वाइंट्स को अच्छे से रखा और पत्रकारों के हर सवाल का जवाब बेबाकी से दिया।

Former CM Manohar Lal : हर व्यक्ति और हर परिवार की चिंता की 

सबसे पहले मनोहर लाल ने भाजपा के संकल्प पत्र का उद्देश्य पत्रकारों के सामने रखते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाले संकल्प पत्र का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। भाजपा ने दस साल के शासन के दौरान हर व्यक्ति और हर परिवार की चिंता की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के संकल्प पत्र में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी आदि चारों वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व के कारण विश्व में भारत की साख बढ़ी है। अब तो देश और दुनिया में मोदी है तो मुमकिन का नारा लग रहा है।

10 सालों से जो योजनाएं बनी हैं वे आगे भी निरंतर जारी रहेंगी 

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में जनता के विकास का संकल्प है। 10 सालों से जो योजनाएं बनी हैं वे आगे भी निरंतर जारी रहेंगी। कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने कभी 370 को हटाने की बात तक नहीं की। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की, लेकिन मुस्लिम महिलाओं के सम्मान की बात कभी नहीं की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक समाप्त कर मुस्लिम बहनों को न्याय देने का काम किया है।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को चुटकियों में हटा दिया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाकर समाज की 500 साल पुरानी इच्छा को पूरा किया है।

हमारा ज्यादा जोर फूड प्रोसेसिंग पर है 

भाजपा के संकल्प पत्र पर बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हमारा ज्यादा जोर फूड प्रोसेसिंग पर है। अनाज खराब ना हो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा भंडाकरण करने की व्यवस्था की जाएगी। मोटे अनाज पर भारत का फोकस है।  पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने महिलाओं के जीवन को सरल और समृद्ध करने की दिशा में काम किया है। उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर और हर घर नल से जल पहुंचाकर जहां महिलाओं का जीवन सरल किया, वहीं एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया। मनोहर लाल ने कहा कि अब अगले पांच सालों में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मोदी जी ने लिया है।

कांग्रेस झूठ और प्रलोभन के सहारे सत्ता में आने का प्रयास कर  रही है 

मनोहर लाल ने कहा कि मोदी सरकार का अगला संकल्प घर-घर में गैस पाइपलाइन पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत की आर्थिक व्यवस्था 11वें नंबर पर थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में अब पांचवे स्थान पर है। मोदी का लक्ष्य अगले पांच सालों में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाना है। कांग्रेस द्वारा की गई घोषणाओं पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की बातों पर अब जनता विश्वास नहीं करती। कांग्रेस झूठ और प्रलोभन के सहारे सत्ता में आने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता उनके प्रयास को सफल नहीं होने देगी।

मोदी की गारंटी आगे भी जारी रहेगी 

पूर्व सीएम ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन, आयुष्मान भारत योजना की सुविधा, ग़रीबों को घर, किसानों को सम्मान निधि जैसी योजनाएं मोदी की गारंटी हैं और यह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 70 साल का बुजुर्ग चाहे वह किसी भी वर्ग का हो उसके 5 लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की गारंटी दी है। संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी दी है। वर्ल्डक्लास रेलवे स्टेशन, नए एयरपोर्ट, हाईवे, मेट्रो के विस्तार की योजना है।

जो कहा वो किया, आगे मोदी जी गारंटी के साथ पूरा करेंगे

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा वो किया। 2024 के संकल्प पत्र में किए हुए दावे को भी मोदी जी गारंटी के साथ पूरा करेंगे। भारत आत्मनिर्भर भी बनेगा और विकसित भी बनेगा। इस अवसर पर प्रदेश के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, जिला अध्यक्ष कमल यादव, सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव, जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र गुप्ता, सह प्रभारी पवन यादव एवं नीरज कुमार, नेहा एवं आईटी सह प्रमुख रोहित सैनी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Anil Vij’s Statement On BJP Election Campaign : मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में ही इस बार प्रचार करूंगा और यहां से कमल खिलाने का कार्य करूंगा : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

यह भी पढ़ें : Transgender Voters : हरियाणा में चुनावी महोत्सव में भी पहचान को तरसे ट्रांसजेंडर

यह भी पढ़ें : Yamunanagar Auto Accident : स्कूली बच्चों को ले जा रहा ऑटो पलटा, 1 बच्चे की मौत, 6 जख्मी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

10 mins ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

42 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago