प्रदेश की बड़ी खबरें

Kurukshetra News : सो रहे परिवार पर अचानक गिरी छत, एक बच्ची की मौत, पांच घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Kurukshetra News : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के दर्रा खेड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह करीब चार बजे सो रहे परिवार पर घर की छत गिर गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार को पांच लोग घायल हो गए, जिसमें मृतक बच्ची के माता-पिता व तीन बच्चे शामिल है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक बच्ची का शव मोर्चरी हाउस में ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Kurukshetra News : कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से निकाला

जानकारी अनुसार पवन कुमार मजदूरी का काम करता है और रोजाना की तरह वह शनिवार रात को अपने परिवार के साथ कमरे में सोया हुआ था। सुबह अचानक ही कड़ी वाली कच्ची छत गिर गई और ये सभी मलबे में दब गए। छत गिरने से धमाके जैसी आवाज हुई तो आसपास के लोग नींद से जागे और मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से निकाला और उन्हें एलएनजेपी नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सात वर्षीय तनिष्का को मृत घोषित कर दिया, जबकि पवन कुमार के अलावा पत्नी रानी देवी, बेटा ध्रुव, सान्या व चाहत को उपचाराधीन किया गया। वहीं छत कैसे गिरी पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है।

Panipat Crime News : एक मां ने अपने बच्चे को नहर में फेंक दिया, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Amritsar Airport को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago