प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Goverment: बढ़ते प्रदूषण पर नायब सरकार के आदेशों का दिखा असर, पराली जलाने के मामलों में क्या है नया Update

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Haryana Goverment:  हरियाणा में बढ़ते प्रदुषण के मामले के बाद हरियाणा सरकार ने किसानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया, विपक्ष ने भी किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने का प्रयास किया लेकिन हरियाणा सरकार लगातार मुश्किलों का सामना करती रही, लेकिन अब परेश के सख्त रुख का असर दखने को मिला। दरअसल, हरियाणा में पराली जलाने को लेकर किसानों, कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट भी राज्य सरकार की ओर से पराली जलने से रोकने के लिए तय आदेशों पर सवाल उठा चुका है। लेकिन नायब सरकार की इन्ही नीतियों के कारण पिछले 10 सालों में पराली जलाने के मामलों में हरियाणा की स्थिति में बड़ा बदलाव और सुधार देखने को मिला है।

  • जानिए आकड़ों के हिसाब से कितना हुआ सुधार?
  • 74 किसानों की रेड एन्ट्री अन्य पर FIR

Stubble Burning: पराली के मामलों में आया सुधार…लगातार प्रयास जारी, प्रदेश के इतने किसानों पर रेड एंट्री

जानिए आकड़ों के हिसाब से कितना हुआ सुधार?

अगर बात करें पराली जलाने के मामलो की तो हरियाणा में पराली जलाने के मामले में काफी बड़ा सुधार देखने को मिला है। दरअसल, 2013 में पराली जलाने के कुल 17,620 मामले आए थे, जबकि 2023 में इस संख्या में गिरावट देखने को मिली थी और इसकी संख्या कम होकर 2303 रह गई है। यानी पराली जलाने के मामलों में कुल 87 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। वहीं, अगर बात करें इस साल यानी 2024 की तो 22 अक्तूबर तक पराली जलाने के 665 मामले सामने आए हैं, जो पिछले पांच सालों में इस समय तक सबसे कम हैं।

Haryana Pollution: ‘पहले अपने गिरेबान में झांके दिल्ली और पंजाब सरकार’, बढ़ते प्रदुषण पर BJP नेता का पलटवार

74 किसानों की रेड एन्ट्री अन्य पर FIR

हरियाणा पराली जलाने के मामले पर नायब सरकार एक्शन मोड में है, वही प्रशासन भी एक्टिव है, हर तरफ निगरानी की जा रही है। जिसके चलते मंगलवार को 12 किसानों की रेड एंट्री की गई, जबकि पांच नई एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, 13 किसानों के चालान भी किए गए। अभी तक राज्य में 380 किसानों की मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री की गई। जबकि कुल 93 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अभी तक कुल 328 चालान कर किसानों से 8.35 लाख जुर्माना वसूला गया है।

Haryana Gangster: हरियाणा के 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, दिनदहाड़े बंदूक की नौक पर किया था ये काम

Heena Khan

Recent Posts

Haryana Resolution Camp: तीन साल से अटके काम का मिला उपाय, समाधान शिविर में चुटकी में बना काम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Resolution Camp: झज्जर नगर परिषद् में कॉन्फ्रेंस हॉल में…

16 mins ago

Ram Rahim News: ‘साजिश में फंसाया जा रहा है’, बेअदबी के आरोपों में घिरा राम रहीम ने कही बड़ी बात

आरोपों में घिरे रहने वाले डेरा सच्चा सौदा राम रहीम एक बार फिर चर्चा में…

48 mins ago

Lawrence Bishnoi: ‘गृहमंत्री इजाजत दें तो 2 घंटे के अंदर…’, अब किसने दी लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Lawrence Bishnoi: आपराधिक मामलों में लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र आम-सा…

60 mins ago