होम / CM Nayab Saini : जनकल्याण को समर्पित होगा प्रदेश सरकार का बजट, किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को दिया जाएगा पूर्ण प्रतिनिधित्व

CM Nayab Saini : जनकल्याण को समर्पित होगा प्रदेश सरकार का बजट, किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को दिया जाएगा पूर्ण प्रतिनिधित्व

BY: • LAST UPDATED : January 30, 2025
  • लोक लुभावना होगा राज्य का वर्ष 2025-26 का बजट: मुख्यमंत्री नायब सिंह
  • बजट को लेकर सुझाव 9 हजार लोगों ने लेकर दिए सुझाव
  • हरियाणा में बगैर पर्ची, बगैर खर्ची के लगाए गए एचसीएस
  • दिल्ली में नहीं गलेगी केजरीवाल की दाल, मेयर के चुनाव को लेकर हरियाणा सरकार तैयार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुवार को जिला सचिवालय में जिले के उद्योगपतियों व कपड़ा उद्यमियों के साथ बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया जाएगा वह उम्मीद से भरा होगा। बेहतरीन बजट के लिए किसानों से, युवाओं से महिलाओं से, किसानों से, आंगनवाड़ी वर्कर, ड्रोन दीदी, स्वयं सहायता समूह वर्कर से सुझाव मांगे गए हैं व पोर्टल पर भी लोगों को सुझाव के लिए आमंत्रित किया गया था। 9 हजार के करीब लोगों ने अपने-अपने तरीके से बजट को लेकर सुझाव दिए है।

CM Nayab Saini  : कैबिनेट के साथ 7 तारीख को प्रयागराज महाकुंभ जा रहे है मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बगैर पर्ची बगैर खर्ची के एचसीएस तक लगाए गए हैं। केंद्र में राज्य सरकार का बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत उन लोगों को आमंत्रित किया है जिनकी आय 1 लाख 80 हजार है राज्य सरकार उन परिवारों को तीर्थ यात्रा करवाएगी। वे स्वयं भी कैबिनेट के साथ 7 तारीख को प्रयागराज महाकुंभ जा रहे है।

केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों का अपमान किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेयर के चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। मीडिया पर्सन के एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए अनर्गल प्रचार नहीं करना चाहिए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों का अपमान किया है।

दिल्ली के लोग अबकी बार उनके बहकावे में नहीं आने वाले। दिल्ली के हालात कल्पना से परे है वह स्वयं भी इससे वाकिफ है। दिल्ली की जनता ने उन्हें दो मौके दिए अबकी बार उन्हें दिल्ली की जनता मौका नहीं देगी क्योंकि वे जनता की उम्मीद पर खरा नहीं उतरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा साढ़े 8 करोड़ रुपए एसटीपी लगाने को लेकर दिल्ली सरकार को दिए गए थे लेकिन न तो एसटीपी लगा और ना ही पैसे का पता चला।

दिल्ली की गलियों में पानी की हालत खराब

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की गलियों में पानी की हालत खराब है। रसोई में शुद्ध जल नहीं मिल रहा। पॉन्ड्स तक की सफाई नहीं की गई। एसटीपी की हालत खराब है। उनकी साफ सफाई नहीं हुई है। डिस्ट्रीब्यूशन की कमी है। उसको सुधारने की बजाय केजरीवाल बयान बाजी पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में जो घटना घटी वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

भगवान दिव्यांगता आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दे। विपक्ष को ऐसे मामलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ देश के लोगों की बड़ी आस्था है। ऐसी आयोजनों पर अफवाह  का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अफवाहों से बड़ा नुकसान होता है। सरकार ने महाकुंभ को लेकर अच्छी तैयारी की थी। लोगों में महाकुंभ को लेकर उत्साह करोड़ की संख्या में रोज लोग महाकुंभ पहुंच रहे हैं।

CM Nayab Saini ने पानीपत में कपड़ा उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की पूर्व बजट परामर्श बैठक, जानें अब तक कितने सुझाव हुए प्राप्त

Selja Wrote A Letter To Nitin Gadkari : सिरसा के दक्षिण बाईपास को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र