प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Yogi Adityanath: कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी…, हरियाणा में Congress पर CM Yogi का वार

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  CM Yogi Adityanath: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बस अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में हरियाणा में बीजेपी ने अपनी प्रचार प्रसार गतिविधियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने का दावा किया। CM योगी ने अपने भाषण के दौरान सभी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। कांग्रेस-इनेलो से लेकर आम आदमी पार्टी तक उन्हीने हमला बोला। लेकिन इन सभी पार्टियों के बीच कांग्रेस पर CM योगी ने जोरदार हमला बोला।

  • कांग्रेस पर CM योगी का हमला
  • राम मंदिर पर क्या बोले CM योगी ?

CM’s Sarcasm On Congress : बूढ़ी कांग्रेस रोहतक और हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी 

कांग्रेस पर CM योगी का हमला

कांग्रेस पर तंजभरे अंदाज में CM योगी ने कहा कि कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचा। इसे ऑक्सीजन दोगे तो यह सुरक्षा में सेंध लगाएगी। केवल कांग्रेस पर ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री इनेलो, आप और बसपा पर बरसे। आपको बता दें CM योगी आदित्यनाथ रविवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर थे। उन्होंने नरवाना, राई और असंध विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशियों का समर्थन करते हुए वोट साधने का प्रयास किया। आपको बता दें CM योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा नरवाना से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण कुमार बेदी के पक्ष में हुई। CM योगी ने जनसभा के दौरान कहा कि अयोध्या में 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ और रामलला विराजमान हो चुके हैं।

UP CM Yogi Adityanath : नरवाना रैली में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले -कांग्रेस का काम सिर्फ लोगों को बरगलाना और वोट बैंक बनाना

राम मंदिर पर क्या बोले CM योगी ?

अन्य पार्टियों को निशाना बनाते हुए CM योगी ने आयोध्या और राम मंदिर के विकास कार्यों का भी हवाला दिया और कहा कि 1947 में आजादी के बाद पं. जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। वो भी राम मंदिर बना सकते थे। उस समय विवाद भी इतना नहीं था। आजादी के फौरन बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया तो इसके जिम्मेदार सेक्युलरिज्म का लबादा जोड़ने वाले दल हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस और इनेलो पर आरोप लगाते हुए CM योगी ने कहा कि प्रभु राम के नाम से कांग्रेस और इनेलो को परेशानी होती थी। इनका प्रयास भारत की आस्था और महापुरुष का अपमान करना था। बीजेपी ने विवाद समाप्त कराए और राम मंदिर का निर्माण कराया। CM योगी के इस बयान के बाद देशभर में घमासान मचा हुआ है। अब अन्य पार्टियां भी बीजेपी को निशाना बनाने का प्रयास कर रही हैं।

सहकर्मियों से संबंध….करोड़ों की रिश्वत, कौन है चीन की ये ‘खूबसूरत गवर्नर’

 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Haryana Crime: पति के सामने प्रेमी संग पत्नी फरार, पीड़ित पति ने दर्ज कराई शिकायत, मामले में पुलिस का एक्शन जारी

Haryana Crime: पति के सामने प्रेमी संग पत्नी फरार, पीड़ित पति ने दर्ज कराई शिकायत,…

33 mins ago

Haryana Farmers: ‘बदला लेने का समय आ गया’…., हरियाणा चुनाव से पहले किसानों ने लिया बड़ा फैसला

Haryana Farmers: 'बदला लेने का समय आ गया'...., हरियाणा चुनाव से पहले किसानों ने लिया…

1 hour ago

Haryana Election 2024: कुमारी शैलजा BJP में होंगी शामिल ? दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया जनता के सवालों का जवाब

Haryana Election 2024: कुमारी शैलजा BJP में होंगी शामिल ? दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया…

2 hours ago

CM’s Sarcasm On Congress : बूढ़ी कांग्रेस रोहतक और हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी 

रोहतक को 2014 से पहले वाले भयानक दौर में ले जाना चाहते हैं हुड्डा मुख्यमंत्री…

12 hours ago