होम / Fog Forcast: हरियाणा के इन दो जिलों में छाया घना कोहरा, वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानियां, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Fog Forcast: हरियाणा के इन दो जिलों में छाया घना कोहरा, वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानियां, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

BY: • LAST UPDATED : January 31, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Fog Forcast:   हरियाणा में कई दिनों से लोगों को ठंड से राहत थी। लेकिन अब हरियाणा के कई जिले ऐसे हैं जहाँ अच्छी खासी ठंड महसूस की जा सकती है। दरअसल पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कहा जा सकता है कि हरियाणा में एक बार फिर से हाड़ गला देने वाली ठंड पड़ने वाली है। आइए जान लेते हैं आखिर हरियाणा के किन जेलों में घना कोहरा छाया और विजिबिलिटी 0 हो गई।

  • इन जिलों में छाया कोहरा
  • जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

Punjab Major Road Accident : हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में बड़ा सड़क हादसा, कैंटर से टकराई पिकअप बोलेरो, मौके पर ही 10 लोगों की मौत

इन जिलों में छाया कोहरा

जिला चरखी दादरी और जींद में लगातार कई दिनों से खिली हुई थी धूप लोगों को मिल रही थी। जिसके कारण हरियाणा वालों को ठंड से काफी राहत थी।लेकिन शुक्रवार को अचानक सुबह  से ही घना कोहरा छा गया जिसके कारण मुख्य मार्गो से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ चरखी दादरी के साथ साथ जींद में भी घना कोहरा छाया रहा। लेकिन कहा जा रहा है कि ये कोहरा गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगा।

Haryana News: विदेश में फंसे मीर सिंह ने घर वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार, वीडियो शेयर कर मांगी मदद

जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

वही मौसम विभाग की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार बताए जा रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धूप के कारण फसलों पर बुरा असर पड़ता है वही घने कोहरे और ओस के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को फायदा मिलेगा।वहीँ आपको बता दें, वाहनों की रफ्तार पर इस समय ब्रेक लग चुका है और लगभग सभी वाहन सड़क पर रेंगते नजर आ रहे हैं।

Haryana Weather Update: हरियाणा में आने वाला है ऐसा तूफान, बदल कर रख देगा प्रदेश का हाल, जानिए आज का अपडेट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT