होम / Kurukshetra News : पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, उठा लिया ये खौफनाक कदम 

Kurukshetra News : पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, उठा लिया ये खौफनाक कदम 

BY: • LAST UPDATED : January 30, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र में एक पत्नी अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और पति की मौत के 25 दिन बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। सदमें के कारण महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को सुबह महिला का शव फंदे पर लटका मिला। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।  महिला की पहचान शिवानी (35) के नाम से हुई। वह चक्रवर्ती मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि 5 जनवरी को, करीब 25 दिन पहले उसके पति की मौत हुई थी।

Kurukshetra News : शादी के बाद उनकी कोई संतान नहीं थी

मृतका के भाई UP के गाजियाबाद के रहने वाले रजनीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन शिवानी की शादी करीब 10 साल पहले अनूप के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी कोई संतान नहीं थी। 5 जनवरी को जीजा अनूप गर्ग की हिसार जिले के बरवाला में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसके बाद से बहन परेशान रह रही थी। मृतका के भाई ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9 बजे सुसाइड करने की सूचना मिली थी। शिवानी लघु सचिवालय में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य करती थी।

Taxi Driver Kidnapped And Killed : टैक्सी ड्राइवर के अपहरण और हत्या मामले में सोनीपत पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, एसएचओ सहित 5 पुलिस कर्मी निलंबित

Palwal News : युवक की उंगलियां और हाथ काटने के आरोप में युवक गिरफ्तार, इस मामले में पहले इतने आरोपी हो चुके गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT