India News Haryana (इंडिया न्यूज), Minister Shyam Singh Rana : कृषि मंडी श्याम सिंह राणा ने गन्नौर मंडी का औचक निरीक्षण किया। कृषि मंत्री के आने की जानकारी के बाद आढ़ती प्रधान विकास नचार की अगुवाई में मिला। पत्रकार वार्ता में श्याम सिंह राणा ने कहा कि मंडियों में आना-जाना देखना, किसानों की परेशानी दूर करने एवं मार्केट कमेटी के कार्यालय में कोई गलती न करें जो अधिकारी, कर्मचारी है वो सही तरीके से ड्यूटी करें। श्याम सिंह राणा ने कहा कि दिल्ली में सरकार बन गई। दिल्ली हिंदुस्तान का दिल है दिल और बड़ी खुशी बात है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें बढ़ रही है।
विकास के काम तेजी से हो रहे है। संगठन को मजबूत करने में हमारा पार्टी का जो सिस्टम है राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष, बूथों के अध्यक्ष है सब मिलकर काम कर रहे है। आने वाले दिनों में जो चुनाव आएगा संगठन के माध्यम से सरकार के विकास के साथ चुनाव जीते जाते है ओर लगातार जीतेंगे। श्याम सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन नहीं है। बगैर संगठन के चुनाव जीते नहीं जाते। किसी पर आरोप लगाना दोष देता गलत बात है। कांग्रेस का सिस्टम व्यक्तिगत है कांग्रेस में संगठन नहीं है।
2014 से भाजपा की सरकार है। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय बढ़ाने का वायदा किया था। किसानों की आय भाजपा के राज में बढ़ रही है। एमएसपी पर सभी फसलें खरीदी जाती है। हर साल एमएसपी बढ़ कर आता है। इसलिए किसानों की आमदन बढ़ रही है पहले से। श्याम सिंह राणा ने कहा कि ये मसला पंजाब का है। पंजाब के सीएम को देखना चाहिए। हरियाणा का ध्यान पूरी तरह किसानों के लिए समर्पित है। किसानों के लिए सरकार काम कर रही है।
गन्नौर की अनाज मंडी है फल मंडी भी है। वो मंडी इतनी बड़ी है 550 एकड़ में 2600 करोड़ रुपए का उसका बजट है। दुनिया की बड़ी दो मंडियो में से एक है। एक मंडी फ्रांस में है दूसरी हिंदुस्तान में बन रही है। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। उसमें रेल का भी प्रबंधन होगा आने का और एक्सपोर्ट होगा और हेलीकॉप्टर भी उतरेगा। किसानों के लिए वहां सुविधा है मंडी है। 17 यार्ड बनने जा रहे है।