प्रदेश की बड़ी खबरें

Bhupendra Singh Hooda: ‘वापस ले लेना चाहिए…’, CM सैनी के फैसले पर क्यों भड़के हुड्डा, किसानों को लेकर कही बड़ी बात

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupendra Singh Hooda: हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब भी घमासान मचा हुआ है। दरअसल जो भी फैसला नायब सरकार द्वारा लिया जा रहा है उस पर विपक्ष तुरंत हमला कर देता है। ऐसे में, हरियाणा में पराली जलाने वाले किसानों पर नायब सैनी ने बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए FIR कराए जाने के आदेश दिए थे। अब इस फैसले पर कांग्रेस नायब सरकार पर हमलावर है। पहले कुमारी सैलजा फिर रणदीप सुरजेवाला और अब कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसी मुद्दे पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा। जिससे हरियाणा की सियासत में गरमा-गर्मी का माहौल है।

  • CM सैनी के फैसले पर क्या बोले हुड्डा
  • कुमारी सैलजा ने भी किया था जुबानी हमला

Haryana Cabinet Minister: हरियाणा में CM सैनी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, अनिल विज को मिला खास मंत्रालय

CM सैनी के फैसले पर क्या बोले हुड्डा

दरअसल CM सैनी द्वारा लिए गए फैसले पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, छोटे किसान जिनके पास एक एकड़ दो एकड़ जमीन है वो क्या करेंगे? अगर पराली के बंडल बनाने हैं तो बड़ी मशीन चाहिए, वो ले सकता है? अगर वो बड़ी मशीन को किराए पर लेगा तो एक हजार रुपये लेगा और पराली भी ले जाएगा। इसके अलावा भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा सरकार को किसानों के लिए कड़े फैसले लेने के बजाय उनके लिए समाधान ढूंढना चाहिए।

पराली का MSP फिक्स करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने किसानों को सुझाव देते हुए कहा कि, पराली से बहुत सारे उपयोग हो सकते हैं। इससे बिजली बनाई जा सकती है। इसका सदुपयोग करना चाहिए। सरकार को इस गलत फैसले को वापस ले लेना चाहिए।

Vasundhara Oswal : Haryana BJP सांसद की भतीजी युगांडा जेल में बंद…परिवार का दावा कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण हुई गिरफ्तारी

कुमारी सैलजा ने भी किया था जुबानी हमला

केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही नहीं बल्कि कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला का भी इसे लेकर बड़ा बयान सामने आया था। दरअसल, पराली मामले पर कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी सरकार का नया आदेश हरियाणा के किसानों पर एक और हमला है। पराली जलाने पर FIR के साथ ‘रेड एंट्री’ कर किसानों को अगले दो सीजन तक MSP पर फसल बेचने से रोकना न केवल तानाशाही है, बल्कि छोटे किसानों की रोज़ी-रोटी पर सीधा प्रहार है। सरकार ने महंगी ‘हैप्पी सीडर’ मशीन खरीदने का सुझाव दिया है, पर क्या आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान इसे खरीद सकते हैं? किसानों को दंडित करने के बजाय सरकार को समाधान देना चाहिए।

बुरी फंसी एकता कपूर, केस दर्ज

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Stubble Burning: ‘सरकार को पराली जलाने की…’, सीएम के फैसले पर किसान समुदाय का बड़ा बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: पंजाब के किसानों ने सरकार से पराली जलाने…

8 mins ago

Haryana AQI : प्रदेश के इन जिलों की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई जान रह जाएंगे हैरान

सोनीपत का AQI सबसे अधिक 249 दर्ज India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana AQI :…

10 mins ago

Haryana Weather: हरियाणा में जल्द दस्तक देगी ठंड, IMD ने दिया अपडेट, जानें मौसम का ताजा हाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव देखने…

25 mins ago

Faridabad News: हरियाणा में मंत्री राजेश नागर का अनोखा अंदाज, जनता का आभार जताने के लिए क्रेन पर चढ़े

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad News: हरियाणा के तिगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक…

41 mins ago

Haryana Panipat Crime: पानीपत में हुआ दिल दहला देने वाला कांड, करवा चौथ के दिन पड़ोसी ने की युवक के चाकू गोदकर हत्या

हरियाणा के पानीपत से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आ रही है।…

43 mins ago