प्रदेश की बड़ी खबरें

ईंट से बांध युवक को तालाब में फेंका…जानिए पूरी खबर

रोहतक / सुरेन्द्र सिहं

रोहतक के गांव गांधरा में युवक का शव ईंटे में बंधा मिला। मृतक की पहचान सांपला निवासी देवेंद्र के रूप में हुई। परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है।

 

रोहतक जिले के गांव गांधरा में देर रात को एक युवक का शव तैरते हुए तालाब में मिला। इसकी सूचना पुलिस को तुरन्त दी गई। शव को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला तो उसके शरीर पर पेट से तीन ईंटे बंधी हुई मिली। शव की पहचान देवेंद्र निवासी सांपला के रूप में हुई है। मृतक युवक मेलो में स्टॉल पर मेहनत मजदूरी करता था। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज मृतक देवेन्द्र का पोस्टमार्टम  पीजीआई रोहतक में करवाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि किसी ने उसकी हत्या कर तालाब में ईंट बांध कर फेंक दिया।

 

सांपला थाना पुलिस के अनुसार कल देर शाम गांव गांधरा से एक युवक के तालाब में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को तालाब से बाहर निकाला गया तो उसके पेट के साथ तीन ईंटे बंधी हुई मिली। पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक देवेंद्र के परिजनों ने बताया कि देवेंद्र की कल किसी ने हत्या कर गांव गांधरा के तालाब में शव को ईंट बांध कर डुबो दिया। वह मेलो में मेहनत मजदूरी का काम करता था। कल वह अपने तीन जानकारों के साथ गया था। हमे नही पता किस वजह से उसकी हत्या की है।

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago