प्रदेश की बड़ी खबरें

HSSC Chairman Himmat Singh : “जो युवा योग्य होंगे वह…परीक्षार्थियों के हित और आयोग की पारदर्शिता पर क्या बोले हिम्मत सिंह?

  • एचएसएससी के चेयरमैन से मिलकर चयनित युवाओं व उनके परिजनों ने जताया आभार
  • चेयरमैन ने चयनित युवाओं को दी बधाई व शुभकामनाएं, भ्रष्टाचार के खिलाफ दिलवाई शपथ

India News Haryana (इंडिया न्यूज), HSSC Chairman Himmat Singh : चंडीगढ़ हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए ग्रुप सी व ग्रुप डी के परिणामों में चयनित हुए युवाओं के परिजनों में खुशी की लहर है। चयनित युवाओं के परिजन आज सैंकड़ों की संख्या में पंचकूला स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में पहुंचे और पारदर्शिता के साथ हुई परीक्षा के लिए आयोग का आभार व्यक्त किया।

HSSC Chairman Himmat Singh : सभी चयनित युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ भी दिलवाई

इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने परिजनों को शुभकामनाएं दी और सभी चयनित युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ भी दिलवाई। चेयरमैन ने कहा कि आयोग ने हमेशा से ही परीक्षार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखा है। हमारा प्रयास रहता है कि परीक्षाओं के माध्यम से योग्य, कर्मठ व प्रतिभाशाली युवा आगे बढ़ें और विभिन्न सेवाओं में चयनित होकर प्रदेश व देश की तरक्की के लिए काम करें। उन्होंने चयनित सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मेहनती और योग्य उम्मीदवार लगातार आगे बढ़ रहे

इस अवसर पर चेयरमैन से मिलने पहुंचे परिजनों ने कहा कि वे आयोग के आभारी हैं कि आज उनके बच्चों को अच्छी नौकरी मिली। मेहनती और योग्य उम्मीदवार लगातार आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें उनकी मेहनत का फल मिल रहा है। चेयरमैन ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भविष्य में भी इसी तरह पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित करवाता रहेगा और जो युवा योग्य होंगे वह अवश्य ही आगे बढेंगे।

HSSC Results: ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’, वादा पूरा करने के बाद सामने आई CM सैनी की प्रतिक्रिया

HSSC द्वारा ग्रुप सी व डी के विभिन्न पदों के परिणाम घोषित, लगभग 24 हजार अभ्यर्थियों का विभिन्न विभागों में हुआ चयन

Anurekha Lambra

Recent Posts

Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा देश का “ऐसा” पहला राज्य…शिक्षा के स्तर में और सुधार पर क्या बोले शिक्षा मंत्री

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ही स्कूलों में पाठ्यक्रम तय किया जाएगा : शिक्षा…

57 mins ago

Faridabad के इस गांव की ये..बेटी बनी सिविल जज…राज्य मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

बेटी बिपाशा खटाना ने समाज का नाम रोशन किया : राजेश नागर India News Haryana…

2 hours ago

Kurukshetra Crime News : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बार फिर हुई दहशत भरी घटना

कुरुक्षेत्र में वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग घटना के बाद पुलिस मौके…

2 hours ago

Union Minister Nitin Gadkari से बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान, इन 12 विषयों को मिली मंजूरी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Minister Nitin Gadkari : पिछले 10 सालों में हमारे हरियाणा…

2 hours ago