होम / Manohar Lal : कांग्रेस में मची अफरा-तफरी, न नौ मन तेल और न नाचेगी राधा : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Manohar Lal : कांग्रेस में मची अफरा-तफरी, न नौ मन तेल और न नाचेगी राधा : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

• LAST UPDATED : October 5, 2024
  • पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में किया मतदान

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal: करनाल में सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह से वोटिंग जारी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित बूथ नंबर 182 पर अपना वोट डाला। पूर्व सीएम ने लोगों से अपील की कि पहले मतदान, उसके बाद अपना काम करें। इस दौरान मनोहर लाल पत्रकारों से भी रू-ब-रू हुए और कहा कि करनाल कंफर्टेबल सीट, कांग्रेस में अफरा-तफरी, नानौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी।

Manohar Lal : युवाओं, बुजुर्गों सहित दिव्यांग मतदाता भी वोट डालने पहुंचे

करनाल में सभी पांच विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह से ही लोग अपना मत डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। करनाल लोकसभा से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी गवर्नमेंट बॉयज स्कूल के बूथ नंबर 182 पर अपना वोट डालने पहुंचे। यहां उन्होंने मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला और स्याही लगी अंगुली दिखाते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की। उसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सब लोग सुबह जल्दी अपना वोट डालें, चाहे वह दुकानदार है या कोई अन्य, पहले मतदान- उसके बाद अन्य काम।

शांति और भाईचारे की अपील

उन्होंने सभी से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन ने इसके लिए सभी व्यवस्था की हुई है। पहले भी हरियाणा में चुनाव हुए हैं और शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करनाल कंफर्टेबल सीट है और हम आसानी से यह सीट जीतेंगे। मनोहर लाल ने पुन: कहा कि 2014 में जो परिणाम था, उससे भी ज्यादा सीटें हम जीतेंगे। हमारा हनुमान 50 से ज्यादा सीटें जीतने का है। जनता के मन में क्या है यह बात सब जानते हैं, हम भी जानते हैं और आप भी जानते हैं। 8 अक्टूबर दोपहर तक सब कुछ सामने आ जाएगा।

Assembly Election Exit Poll 2024 : ये भी जान लें एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल, क्या ये सही…

कांग्रेस का काम- हरियाणा के युवाओं को नशे की ओर धकेलना

 ड्रग्स मामले पर बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस का मूल स्वभाव ऐसे लोगों को संरक्षण देना है। इससे साफ जाहिर होता है कि इतनी बड़ी खेप का परिणाम हरियाणा के युवाओं को नशे की ओर धकेलना है। इसकी पूरी योजना है और इस प्रकार की योजना को हरियाणा की जनता पूरी तरह समझती है। जैसे नौकरियां बेचने की बात यह लोग खुलेआम करते हैं, आगे भी इसी तरह का काम करने के लिए लोग तैयारी में है, लेकिन न नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेगी।

सैलजा और तंवर पर ये बोले मनोहर लाल

वहीं कुमारी सैलजा द्वारा कल कहा गया था कि हुड्डा और उनके बीच में किसी तरह की कोई तनातनी नहीं है। इस पर मनोहर लाल ने कहा कि आप लोगों ने भी सुन लिया मैंने भी सुन लिया है जो उनका तनाव है जग जाहिर है। सैलजा को बीजेपी में आने के ऑफर के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा मेरी कोई कोशिश नहीं है। मैंने यह कहा था अगर कोई भी आता है उसके लिए द्वार खुले हैं। वहीं अशोक तवर पर कहा कि आया राम गया राम है, उन्होंने जो कुछ किया इसके पीछे की कहानी क्या है, अनुमान लगाया जा सकता है। दोपहर को 12.30 बजे बीजेपी की जनसभा कर रहे हैं और फिर  2 बजे जाकर कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं, अब कहानी की कोई जरूरत नहीं है

गौरतलब है कि करनाल में कुल वोटर 12 लाख 3495 हैं। यहां कुल 1185 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। करनाल में 55 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें करनाल विधानसभा सीट पर 12 घरौंडा में 8 नीलोखेड़ी में 15 इंद्री में 6 और असंध में 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Haryana VidhanSabha Elections 2024 Live Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, 11 बजे तक 18.1% प्रतिशत वोटिंग हुई , यहां जानें पल-पल की अपडेट

MP Naveen Jindal: घोड़ी चढ़ भाजपा सांसद पहुंचे मतदान केंद्र, बोले “हरियाणा की बहादुर और जागरूक जनता …”

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox