होम / MP Naveen Jindal : कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं.. हरियाणा में नायब सैनी फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री 

MP Naveen Jindal : कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं.. हरियाणा में नायब सैनी फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री 

• LAST UPDATED : September 2, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Naveen Jindal : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल भाजपा के टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। वह हिसार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। इस तरह से मौजूदा मंत्री कमल गुप्ता के टिकट पर संकट बन गया है। गत दिवस दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुलाकात नवीन जिंदल से हुई थी। उल्लेखनीय है कि सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। वह इस्पात, बिजली, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़ी कंपनी जिंदल ग्रुप की एमिरेटस चेयरपर्सन हैं।

MP Naveen Jindal :  चुनाव लड़ाना न लड़ाना भाजपा का काम

हालांकि सावित्री जिंदल के भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने न लड़ने की खबरों पर कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल बोले कि चुनाव लड़ाना न लड़ाना भाजपा का काम है। सावित्री जिंदल का पुराना राजनैतिक इतिहास रहा है। विधायक से लेकर मंत्री रही हैं। हिसार कुरुक्षेत्र और पूरे हरियाणा की लोकप्रिय नेता हैं, लेकिन इस बयान में नवीन जिंदल ख़ुलासा कर गए सावित्री जिंदल ने चुनाव ना लड़ने की ऐसी कोई इच्छा भाजपा के सामने जाहिर नहीं की थी।

इस बार कुरुक्षेत्र में भी 9 विधानसभा पर जीतेंगे

सत्ता विरोधी लहर पर नवीन ने कहा कि कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। हरियाणा में नायब सैनी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। कुरुक्षेत्र की छह विधानसभा पर हम लोक सभा में जीते थे। इस बार कुरुक्षेत्र में भी 9 विधानसभा पर जीतेंगे। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस के सरकार बनाने के दावों पर बोले नवीन बोले उनका फ़र्ज़ है वो अपना फ़र्ज़ कर रहे हैं वो तो यह कहेंगे कि उनकी सरकार बन रही है, लेकिन सरकार इस बार हरियाणा में भाजपा की ही बन रही है।

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस को नहीं मिला CM चेहरा, ऐसे लड़ेगी हरियाणा विधानसभा का चुनाव

Haryana Election 2024: प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कब जारी होगी BJP उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें यहां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox