होम / Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में बरसेंगे बदरा, छाएगी अंधेरी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में बरसेंगे बदरा, छाएगी अंधेरी, IMD ने जारी किया अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : February 1, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Haryana Weather Update:  हरियाणा में कई दिनों से प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत थी। लेकिन एक दो दिन से हरियाणा का मौसम फिर से करवट लेता हुआ महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कई दिनों की राहत के बाद अब हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, फरवरी माह के पहले हफ्ते में ही 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। इसके चलते आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है।

  • फरवरी में इस दिन बरसेंगे बादल
  • किसानों के आएंगे अच्छे दिन

Shambhu Border एक और किसान की मौत, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने की मुआवजे की मांग

फरवरी में इस दिन बरसेंगे बादल

जनवरी के खत्म होते ही मौसम में दुबारा से बदलाव देखने को मिलने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी से फिर से वर्षा होने की संभावना है। वहीँ मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस वर्षा से फसलों को फायदा हो सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में उछाल होने के साथ तेज धूप खिलने से बढ़े तापमान में कमी आने की उम्मीद है।

Nuh News : केमिस्ट पर औषधि नियंत्रण विभाग ने की छापेमारी, भारी तादाद में प्रतिबंधित कैप्सूल और दवाएं बरामद

किसानों के आएंगे अच्छे दिन

किसान कई दिनों से बेसब्री से इस बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, तापमान बढ़ने के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। गर्मी होने की वजह से गेहूं का दाना छोटा होने लगा है। किसानों की माने तो अगर यही हाल रहा, तो गेहूं की पैदावार कम होगी, जिससे उनको भारी नुकसान होगा। वहीँ किसानों के मुताबिक ठंड जितनी ज्यादा होगी, गेहूं की फसल उनती ही अच्छी होगी। कहा जा रहा है की इस बारिश के बाद किसानों को लाभ होगा वहीँ तापमान में भी एक बार और गिरावट आएगी।

PMAY-G के तहत पैसे दिलवाने के नाम पर बुजुर्ग महिला के साथ की धोखाधड़ी, 9 बार ट्रांजेक्शन, खाते से उड़ाए 99 हजार रुपए

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT