होम / Haryana Weather Updates: हरियाणा के इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश, जानिए अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Updates: हरियाणा के इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश, जानिए अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

• LAST UPDATED : September 16, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana Weather Updates: हरियाणा में पिछले सात दिनों से बादल छाए लेकिन बरसात नहीं हो रही है। राज्य के कुछ जिलों को बादल मेहरबान हुए है। वहीं राज्य में 8 से 15 सितंबर तक सामान्य बारिश से भी 82 % कम बरसात हुई है। आपको बता दें कि राज्य में अभी तक केवल 332.6 MM बरसता हुई है।

Haryana Weather Updates

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के पांच जिलों में केवल बादल तो छाए रहे लेकिन बरसता नहीं हुई है। इन जिलों में फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं। आमतौर पर राज्य में इस समय 25.9 MM बरसता होती है। लेकिन इस बार राज्य में केवल 4.7 MM बरसता ही हो पाई है।

राज्य में 1 जून के बाद 18% कम बारिश

ज्ञात रहे कि हरियाणा में 1 जून से बरसात शुरू हुई थी। हर बार की तरह इस सीजन में मानसून का असर राज्य में कुछ खास देखने को नहीं मिला है। वहीं राज्य में 1 जून के बाद अब तक 332.6 MM बरसात दर्ज की गई है।

यमुनानगर जिलें में हुई सबसे ज्यादा बरसात

हरियाणा में पिछले सात दिनों के आंकड़ों को देखते हुए यमुनानगर जिले में सबसे ज्यादा बरसता हुई है। बाकी जिलों के मुताबिक यहां 36.6 एमएम बरसात हई है। इस जिले में होने वाली सामान्य बरसात का आकड़ा 48.6 MM है जिसके मुताबिक यहां इस बार 25 % बरसात कम हुई है।

वहीं अंबाला में सामान्य बरसात 49.1 MM इस बार केवल 24.1 MM बरसात हुई है। पंचकूला में 49.6 MM सामान्य बारिश के मुकाबले 10.9 MM , रेवाड़ी में 67, झज्जर में 76 और कुरुक्षेत्र में सामान्य से 66 % कम बरसात का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

इन दिनों रहेगा मौसम शुष्क

मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में आने वाले 2 दिनों के अंदर बरसात होने की संभावना है। हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में 17 और 18 सितंबर को हल्की बरसात की संभावना है। वहीं 19 और 20 सितंबर को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: गोवा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वीडियोग्राफी CD देने से किया मना

यह भी पढ़ें : Mishap in Lucknow : भारी बारिश में दीवार गिरने से इतने लोगों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox