मार्च 2022 तक फोर लेन हो सकते हैं शहर के ये प्रमुख मार्ग

यमुनानगर/देवी दास शारदा

यमुनानगर जिला की कई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। कुछ सड़कों को फोर लाइन किया जा रहा है। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सड़कों पर निकले हैं। उन्होंने अलग-अलग सड़कों पर निर्माण कार्य देखा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।

उपायुक्त ने बताया कि यमुनानगर के केल से कलानौर तक की 23 किलोमीटर लंबी सड़क का कार्य मार्च 2022 तक पूरा किया जाएगा। इस रोड को फोर लाइन  करके चौड़ाई बढ़ाई  जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क को रोड सेफ्टी के मानक के तहत सभी कार्य पूरे करवाए जाएंगे। ताकि दुर्घटनाएं ना हो।

इसी तरह रक्षक विहार नाका से बिलासपुर सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। वही लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार ने बताया की निर्माणाधीन सड़कों एवं नई बनने वाली सड़कों के लिए सभी तरह की एनओसी हो चुकी है। अब निर्माण में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है, कार्य में तेजी लाई जाएगी। और निर्धारित समय में सड़कों का काम पूरा करवाया जाएगा।

जहां पहले यमुनानगर शहर से नेशनल हाईवे निकलता था  उसे शहर से बाहर किया गया है। वही शहर कि इन सड़कों को हाईवे में शामिल करके उनका नव निर्माण किया जा रहा है। हमारे सहयोगी देवी दास शारदा ने सड़को के मुद्दे पर डीसी पार्थ गुप्ता से विस्तार से बातचीत की।

 

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago