प्रदेश की बड़ी खबरें

Amarnath Yatra 2024 : इस बार 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 22 साल से श्री ओम सेवा समिति पानीपत वहां 60 दिनों के लिए लगाती है भंडारा

  • ना कोई चंदा, ना ही कोई दानपात्र, 22 वर्षों से भंडारे और जरूरत के सामान का निशुल्क बंदोबस्त करती आ रही है श्री ओम सेवा समिति 
  • संस्था से 100 से ज्यादा पदाधिकारी, इसमें 70 सदस्य हर समय सक्रिय
 India News (इंडिया न्यूज़), Amarnath Yatra 2024 : ऐतिहासिक नगरी पानीपत की धरनी को ऐसा वरदान प्राप्त है या इसकी मिट्टी में ही ऐसे संस्कार है, जो भक्तिभावना की बात हो या फिर समाज सेवा के जज़्बे की वो यहां के लोगो में कूट-कूट कर भरा है। न केवल बड़े-बुज़ुर्ग बल्कि इस नगरी की युवा पीढ़ी भी समाज सेवा के क्षेत्र में नए-नए मिसाल पेश कर रही है। पानीपत के अधिकतर समाज सेवा सगठनों और संस्थानों को युवा पीढ़ी ही चला रही है। आज बात करते है एक ऐसी ही सेवा समिति की अमरनाथ यात्रा के दौरान लगातार 60 दिनों के लिए वहां पर भंडारे का आयोजन करती है। जी हां, श्री ओम सेवा समिति पानीपत की एकमात्र समिति है जो अमरनाथ यात्रा के दौरान लगातार 60 दिनों के लिए वहां पर भंडारे का आयोजन करती है।

 

प्रधान गुलशन शर्मा

भोजन के साथ-साथ जरूरत का हर सामान करती है उपलब्ध

भंडारे में हर वक्त भोजन, दवाइयों, कंबल और जरूरतमंद व्यक्ति की सभी जरूरतों का सामान उपलब्ध कराती है। अध्यक्ष दीपक राज वडेहरा, उपाध्यक्ष अजय मल्होत्रा, प्रधान गुलशन शर्मा, उपप्रधान राजेश धीमान और नवीन मदान ने बताया कि इस बार 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। श्री ओम सेवा समिति पानीपत द्वारा 22वां भंडारा लगेगा, यानी पिछले 22 वर्षों से भंडारा का आयोजन करती आ रही है। अमरनाथ यात्रा के अहम पड़ाव शेषनाग शील के समीप लगेगा। संस्था को कानपुर से भी एक संस्था (श्री अमरनाथ सेवा मंडल) का भरपूर सहयोग रहता है। वहीं दो और संस्थाएं जोकि आगरा और गोहाना में स्थित है वह भी अपना भरपूर सहयोग भंडारे के राशन और अन्य सामान में करती हैं।

 

Amarnath Yatra 2024

Amarnath Yatra 2024 : ना दानपात्र, ना चंदा

उल्लेखनीय है कि संस्था से 100 से ज्यादा पदाधिकारी जुड़े हैं। इसमें 70 सदस्य हर समय सक्रिय हैं। भंडारे के दौरान किसी भी भक्त से कोई चंदा नहीं लिया जाता। न ही कोई दानपात्र रखा जाता है। यह सब तीन समिति और पानीपत वासियों के सहयोग से होता है। वहीं पानीपत में भी कई धार्मिक आयोजनों पर समिति द्वारा भंडारा लगाया जाता है तो वहीं समिति के पदाधिकारी अलग-अलग 5 संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवाओं में भाग लेते हैं।

 

Amarnath Yatra 2024

ना सिर्फ खाना -पीना, बल्कि जरूरत का हर सामान बिल्कुल फ्री

प्रधान गुलशन शर्मा, उपप्रधान राजेश धीमान, नवीन मदान आदि ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान पहले ज्यादा भंडारों का आयोजन नहीं होता था। इससे वहां के स्थानीय लोग खाने-पीने की वस्तुओं को 3 से 4 गुना दामों पर देते थे, इससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान होता था। संस्था द्वारा पहली बार 22 वर्ष पहले भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें यात्रियों को फ्री खाना-पीना, दिन में आराम करने की व्यवस्था, ठंड से बचने के लिए कंबल, जूते, चादर आदि सामान बिल्कुल फ्री दिया जाता है। बीते दो वर्षा से यात्रा के दो भंडारों का आयोजन पहल गांव और शेषनाग पर किया जा रहा है।

 

Amarnath Yatra 2024

17 जून को रवाना होगी तीन ट्रकों में भंडारे की राशन सामग्री : प्रधान

श्री ओम सेवा समिति आगामी अमरनाथ यात्रा में भंडारा का आयोजन करने जा रही है। भंडारे की सामग्री 17 जून को 3 ट्रकों में रवाना होगी। दीपक राज वडेरा, अजय मल्होत्रा, गुलशन शर्मा, राजेश धीमान, साहिल गर्ग, नवीन मदान, लक्की, मंगल सिंह आदि ने बताया कि श्री ओम सेवा समिति पानीपत द्वारा 22वां भंडारा लगेगा। अमरनाथ यात्रा के अहम पड़ाव शेषनागशील के समीप लगेगा। संस्था को कानपुर से भी एक संस्था (श्री अमरनाथ सेवा मंडल) का भरपूर सहयोग रहता है। वहीं दो और संस्थाएं जोकि आगरा और गोहाना में स्थित है वह भी अपना भरपूर सहयोग भंडारे के राशन और अन्य समान में करती हैं।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

10 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

11 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

11 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

11 hours ago