होम / INLD-BSP Candidate Arjun Chautala : इस बार हरियाणा में बनेगी इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार : अर्जुन चौटाला 

INLD-BSP Candidate Arjun Chautala : इस बार हरियाणा में बनेगी इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार : अर्जुन चौटाला 

• LAST UPDATED : August 23, 2024
  • प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का कर रही है इंतजार
  • पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जनता आज भी कर रही है याद
  • अर्जुन चौटाला ने अपने दादा एवं ऊर्जा मंत्री पर किए व्यंग्यात्मक प्रहार
  • बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को कमर कसने के दिए निर्देश 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD-BSP Candidate Arjun Chautala : रानियां विधानसभा सीट से इनेलो बसपा गठबंधन के सांझे उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने शुक्रवार को रानियां में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके साथ विचार विमर्श किया। बैठक के बाद अर्जुन चौटाला मीडिया से भी रूबरू हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस बार हरियाणा में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। वही उन्होंने कहा कि लोग आज भी पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जनता याद करती है।

INLD-BSP Candidate Arjun Chautala : उनकी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी

मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन चौटाला ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और इनेलो बसपा गठबंधन के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर इनेलो की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रानियां के कार्यकर्ताओं और पार्टी के बड़े नेता अभय सिंह चौटाला ने भी उन पर विश्वास जताया है उसी को लेकर वह रानियां से चुनाव लड़ रहे हैं। इनेलो और बसपा एक ऐसे संगठन है जो आंदोलन की आग में तपकर निकले हैं। दोनों पार्टियों ने पिछले 5 सालों से अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार जमीनी स्तर पर काम करने का काम किया है। अब उसी काम को आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने कहा कि उनकी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है।

लड़ाई विचारधारा की है तो इसमें परिवार नहीं देखा जाता

वहीं उनके दादा हरियाणा के बिजली मंत्री व भाजपा नेता चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के रानियां से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि उनकी लड़ाई जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा को आगे बढ़ाने की है। आज इनेलो केवल एक ऐसी पार्टी है जो किसानों के हितों की बात करती है और जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधाराओं को आगे बढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की जब लड़ाई विचारधारा की है तो इसमें परिवार नहीं देखा जाता।

20 सालों से लगातार सिरसा जिला पिछड़ गया

मीडिया से बातचीत करते हैं वह उन्होंने कहा कि जिस तरह ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते हुए सिरसा जिले में विकास कार्य करवाए थे उसको लेकर अब 20 सालों से लगातार सिरसा जिला पिछड़ गया है। उनकी सरकार बनने के बाद जिस तरह चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की सरकार में काम हुआ करते थे वैसे विकास कार्य करवाए जाएंगे क्योंकि आज भी जनता चौधरी ओमप्रकाश चौटाला द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को याद करती है।

मौजूदा सरकार केवल लोगों को भ्रमित कर रही

उन्होंने एक बार फिर दोहराते हुए कहा की इनेलो और बसपा के गठबंधन की सरकार बनती है तो पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार केवल लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। पिछले 10 वर्षों से सिरसा जिले को मेडिकल कॉलेज मिलना था, लेकिन वह अभी तक नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला की जब सरकार थी तो 2 सालों के अंदर ही ओटू  हेड तैयार हो गया था। आज पूरे जिले में नशा एक गंभीर समस्या बन गया है कोई भी एक ऐसी एरिया नहीं है जहां पर नशे की समस्या ना हो इसको लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया है।

नशे को जड़ से ख़त्म करने की रहेगी प्राथमिकता

उनकी प्राथमिकता यह रहेगी की नशे की इस बुराई को जड़ से खत्म किया जाए और प्रभावित परिवारों को सहायता दी जाए। वहीं उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में जो नशा फल फूल रहा है वह  पंजाब में मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी की ओर से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए थे कि पंजाब में नशे को रोका जाएगा लेकिन जहां नशा रोकना चाहिए था, वहीं मुख्यमंत्री ही ऐसा बैठा दिया जो दिन में खुद नशा करता है तो नशा कैसे रुकेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब उनकी सरकार बनती है तो रानियां को सब डिवीजन बनाने का काम किया जाएगा।

INLD News : कांग्रेस ने दूसरों को फायदा पहुंचाने के लिए इनेलो को इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं बनने दिया : अभय चौटाला

Ashok Arora Targeted CM Saini : कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर साधा निशाना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox