Accidents News : अम्बाला-चंडीगढ़ NH पर तीन दोस्तों की दर्दनाक हादसे में मौत, अम्बाला कैंट के रहने वाले थे तीनों दोस्त

इंडिया न्यूज, Haryana News (Accidents News): हरियाणा के अंबाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार की देर रात अंबाला-चंडीगढ़ एनएच पर जंडली पुल से 100 मीटर पीछे हुआ है। तीनों दोस्तों को राहगीरों की मदद से अंबाला के सिटी सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की जांच के बाद तीनों को मृतक घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी हादसे की वजह का पता नही चल पाया है। अस्पताल में तीनों के शवों का पोस्टमार्टम आज होगा।

एक ही जगह के रहने वाले थे तीनों दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीनों दोस्त अंबाला कैंट के लाल कुर्ती के निवासी थे। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों की पहचान 17 वर्षीय वंश और 21 वर्षीय पंकज व अंकित के रूप में हुई है। वंश परिवार का इकलौता बेटा था। इस दर्दनाक हादसे के बाद तीनों के परिवार के मातम छा गया है।

मृतक वंश की मां रेणू बाला ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्त पंकज व अंकित के साथ रोजाना घूमने के लिए जाता था। वह आज भी घर से थोड़ी देर के बाद लौटने के लिए कहकर घर से निकला था। पुलिस अभी मामले की जानकारी में जांच कर रही है।

Accidents New

यह भी पढ़ें : Haryana News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हरियाणा का जवान शहीद

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

3 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

4 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

5 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

6 hours ago