‘Tilka Manjhi’ honor to senior journalist Balwant Takshak : वरिष्ठ पत्रकार बलवंत तक्षक को ‘तिलका मांझी’ सम्मान

इंडिया न्यूज, पंचकूला/चंडीगढ़ :

‘Tilka Manjhi’ honor to senior journalist Balwant Takshak : हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार बलवंत तक्षक को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान, 2021 से सम्मानित किया गया है। तक्षक पिछले करीब 40 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। तक्षक को यह सम्मान दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में हरियाणा से राज्यसभा के सदस्य दुष्यंत गौतम ने दिया। समारोह में गांधीवादी विचारक राधा भट्ट और साहित्यकार सरिता चड्ढा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थीं।

Read More : HR Transport Minister Moolchand Sharma : प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों का रख रही ख्याल: मूलचंद शर्मा

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शुभकरण चूड़ीवाला की याद में दिया सम्मान ‘Tilka Manjhi’ honor to senior journalist Balwant Takshak

यह सम्मान आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शुभकरण चूड़ीवाला की याद में दिया गया है। समारोह का आयोजन भागलपुर के अंग मदद फाउंडेशन, दिल्ली के स्पेशल कवरेज न्यूज और बिहार के युवा क्रांति रोटी बैंक की तरफ से किया गया था। गौरतलब है कि यह सम्मान वर्ष 2016 से महत्वपूर्ण कार्य करने वाली हस्तियों को दिया जाता रहा है।

Read More :Read More : HR Congress President Kumari Selja : नौकरियों की खरीद-फरोख्त से ध्यान भटका रही सरकार : कुमारी सैलजा

तिलका मांझी अपने देश में अंग्रेजों से लड़ने वाले पहले योद्धा ‘Tilka Manjhi’ honor to senior journalist Balwant Takshak

तिलका मांझी अपने देश में अंग्रेजों से लड़ने वाले पहले योद्धा थे। वे आदिवासियों के नायक हैं। उनको अंग्रेजों ने घोड़े के पीछे बांध कर कई मील तक घसीटा था। फिर भी उनकी मौत नहीं हुई तो उन्हें पेड़ पर लटका कर फांसी दी गई थी। यह पेड़ अभी तक इस फांसी का है। जिस जगह पर उनको फांसी दी गई थी, बाद में उस इलाके का नाम ही तिलका मांझी पड़ गया। तिलका मांझी के नाम से भागलपुर विश्वविद्यालय को भी जोड़ा गया है।

Read More : MP Deepender Hooda : पहले बिना बहस 3 काले कानून किसानों पर थोपे, आज बिना बहस तीनों वापस लिये : दीपेंद्र

इससे पहले भी कई अवार्डाें से हो चुके सम्मानित ‘Tilka Manjhi’ honor to senior journalist Balwant Takshak

इससे पहले तक्षक को हरियाणा सर्वश्रेष्ठ पत्रकार सम्मान, बाबू बाल मुकंद गुप्त पत्रकारिता पुरस्कार और छत्रपति अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। मूल रूप से राजस्थान में अलवर के रहने वाले तक्षक ने चंडीगढ़ में रहते हुए 31 वर्षों के दौरान कई दैनिक अखबारों और टीवी चैनल्स में विभिन्न पदों पर काम किया है।

Read More : Government Will Buy 5 Lakh Tablets : मुख्यमंत्री ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

5 mins ago

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

12 mins ago

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

27 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

31 mins ago

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा,…

50 mins ago