Tragic accident in Kurukshetra : छत ढहने से पंजाब के दंपति की मौत, दोनों भोग क्रिया में शामिल होने आए थे

इंडिया न्यूज, Haryana News (Tragic accident in Kurukshetra) : मौत कब, किसको, कहां पर बुला ले, कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसा ही हुआ है पंजाब के एक दंपति के साथ, जिसकी हरियाणा में मौत हो गई। मौत कोई सड़क हादसा नहीं, बल्कि जिस घर में पहुंचे थे उनकी छत ही मौत का कारण बन गई। छत गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अलसुबह छत भरभराकर गिरी

जानकारी के अनुसार पंजाब लुधियाना के गांव बहादुरगढ़ निवासी जोगा सिंह (50) अपनी पत्नी पम्मा के साथ हरियाणा में कुरुक्षेत्र के गांव सरस्वती खेड़ा में साढ़ू के घर आए हुए थे। जोगा और उनकी पत्नी घर के एक कमरे में सोए रहे थे कि अचानक अलसुबह उन पर छत भरभराकर गिर गई। जिस कारण मलबे में दोनों दब गए और मौता हो गई।

अब दो परिवारों में मातम पसरा

जैसे ही हादसा हुआ तो शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी पहुंचे और मलबे के बीच से दोनों को निकाला, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के कारण दोनों परिवारों में मातम पसर गया। मालूम हुआ है कि गांव सरस्वती खेड़ा निवासी हरबंस की बुजुर्ग मां की भोग क्रिया थी और इसी में शामिल होने के लिए उक्त दंपति पंजाब से हरियाणा आया हुआ था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। वहीं सूचना मिलते ही पिहोवा एसएचओ निर्मल सिंह भी टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

ये भी पढ़ें : Encounter in Jammu And Kashmir : सेना के जवानों ने 2 आतंकी ढेर किए

ये भी पढ़ें : RBI Repo Rate Increase : आरबीआई ने दरों में किया इजाफा

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result: कहां गई कांग्रेस की जीत की आंधी? हरियाणा में हार पाने पर क्या बोले योगेंद्र यादव

Haryana Election Result: कहां गई कांग्रेस की जीत की आंधी? हरियाणा में हार पाने पर…

5 mins ago

Haryana Election Result: राहुल के बंगले पर भिजवाई गई एक किलो जलेबी, इस तरह मनाया BJP ने अपनी जीत का जश्न

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जलेबी की राहुल के साथ खूब चर्चा हुई। राहुल गाँधी…

42 mins ago

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

10 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

11 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

11 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

12 hours ago