Road Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत

इंडिया न्यूज, Haryana News (Road Accident): हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में GT रोड पर गांव खानपुर कोलिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शनिवार की देर रात एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।

2 लोग गंभीर रूप से घायल

बता दें कि पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल शवगृह में रखवा दिया है। वहीं इस दर्दनाक हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर धार्मिक समागम में जा रहें थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली ही GT रोड पर गांव खानपुर कोलिया के पास पहुंची तो एक ट्रक ने पिछे से आकर टक्कर मार दी। ट्रक चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में शिकार सभी लोग कैथल जिले से संबंधित हैं। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : Chandigarh University में 60 नहाते छात्राओं का वीडियो वायरल, 8 लड़कियों ने की खुदकुशी की कोशिश

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Stubble Burning: सरकार की सख्ती के बाद घटे पराली जलाने के मामले, इस क्षेत्र में किसानों पर हुए नए FIR

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: हरियाणा में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा…

9 mins ago

CM Saini: ‘पराली न जलाने पर किसानों को दे रही…’, CM सैनी का पराली जलाने पर बड़ा बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा…

1 hour ago

Food Samples: प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बढ़ोतरी, 25 प्रतिशत सैंपल फेल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Food Samples: हरियाणा में मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार तेजी…

2 hours ago